केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा - देश में दो बच्चे पैदा करने का बने कानून
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बढ़ती आबादी को नियंत्रित करने की सलाह देते हुए कहा है कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए देश में अधिकतम दो बच्चे पैदा करने का कानून बनना चाहिए।
पटना [वेब डेस्क]। अपने विविादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने फिर एक एेसा ही बयान दिया है। मथुरा में आयोजित एक कार्यक्रम में गिरिराज सिंह ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए देश में सभी के लिए आम राय से अधिकतम दो बच्चे पैदा करने का कानून बनना चाहिए।
गिरिराज सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार पर भी तीखे प्रहार किए। वेटरनेरी यूनिवर्सिटी और केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान के भ्रमण कार्यक्रम पर आए केंद्रीय लघु उद्योग राज्यमंत्री गिरिराज सिंह ने प्रदेश की अखिलेश सरकार को मथुरा हिंसा और कैराना के पलायन वाले मुद्दे पर घेरा। गिरिराज सिंह ने देश की बढ़ती आबादी को नियंत्रित करने के लिए भी सलाह दी।
पढ़ें - रविशंकर का नीतीश पर हमला, कहा - केंद्रीय योजनाओं के लिए जमीन दें सीएम
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बांग्लादेश, इंडोनेशिया और मलेशिया जनसंख्या नियंत्रण पर काम कर रहे हैं, लेकिन भारत में इस पर वोट की राजनीति शुरू हो जाती है। उन्होंने चीन का उदाहरण देते हुए विकास की तस्वीर रखी।
गिरिराज सूबे की सपा सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि सपा सरकार अपराधियों का नेतृत्व करती है। हाल ही में जिस पार्टी का विलय सपा में हुआ है, उसका मुखिया अपराधियों का सरगना है।
पढ़ें - पीयूष गोयल बोले : यूपी में कोई चुनौती नहीं नीतीश, वहां बनेगी भाजपा सरकार