विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BJP MLA की जुबान फिसली, कहा- PM मोदी को छपास की बीमारी

By Amit AlokEdited By:
Published: Thu, 23 Mar 2017 06:01 PM (IST)Updated: Fri, 24 Mar 2017 10:35 PM (IST)

बिहार में एक भाजपा विधान पार्षद की जुबान फिसली और अर्थ का अनर्थ हो गया। वे मुख्यमंत्री नीतीा कुमार की जगह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ही आलोचना कर बैठे।

BJP MLA की जुबान फिसली, कहा- PM मोदी को छपास की बीमारी
BJP MLA की जुबान फिसली, कहा- PM मोदी को छपास की बीमारी

पटना [जेएनएन]। इसे जुबान फिसलता कहें या कुछ और, पटना के भाजपा विधान पार्षद सूरजनंदन कुशवाहा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को छपास की बीमारी से ग्रस्‍त बता विवाद खड़ा कर दिया है। हालांकि, बताया जा रहा है कि विधान पार्षद मुख्‍यमंत्री की जगह प्रधानमंत्री बोल गए।

जानकारी के अनुसार विधान पार्षद सूरजनंदन कुशवाहा ने कहा कि पीएम (प्रधानमंत्री) को छपास की बीमारी है। दरअसल, विधान पार्षद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निशाने पर ले रहे थे, लेकिन जुबान फिसली और अर्थ का अनर्थ हो गया।

घटना के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं गर्म हैं। लोग इसे अपने-अपने चश्‍मे से देख रहे हैं। इस संबंध में भाजपा नेताओं ने मौन साध रखा है।

यह भी पढ़ें: लोगों ने तेजस्वी से पूछा- व्हाट इज फुल फॉर्म ऑफ वाई-फाई..इ का होता है बबुआ?