विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

श्रीनगर NIT में बिहारी छात्रों की पिटाई पर बिहार सरकार गंभीर, केंद्र से करेगी बात

By Kajal KumariEdited By:
Published: Wed, 06 Apr 2016 02:43 PM (IST)Updated: Thu, 07 Apr 2016 08:49 AM (IST)

श्रीनगर एनआइटी में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर पुलिस द्वारा छीने गए तिरंगा को वापस करने की मांग कर रहे बिहारी छात्रों ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पटना। श्रीनगर के एनआइटी में बीते दिनों टी 20 मैंच के दौरान भारत की हार के बाद पाकिस्तान के पक्ष में नारे लगाने से उपजा विवाद गंभीर हो गया है। घटनाक्रम में दौरान मंगलवार को एनआइटी कैंपस में तिरंगा फहराने के दौरान पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के बाहर के छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। घटना के बाद वहां बाहर के छात्र दहशतजदा हैं। बिहार के भी 200 छात्र वहां फंसे हुए हैं। बिहार सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लिया है।

श्रीनगर एनआइटी में बिहारी छात्रों की पिटाई के मामले ने तूल पकड़ लिया है। बिहारद के कैबिनेट मंत्री बिजेंद्र यादव ने बताया कि गृह सचिव को जम्मू-कश्मीर के अधिकारियों से बातचीत कर पूरी स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा गया है।

विजेंद्र यादव ने कहा कि पूर्व में भी अधिकारियों को स्थिति की जानकारी लेने का निर्देश दिया गया था। मंत्री ने इस संबंध में फोन पर ही गृह सचिव को निर्देश जारी किया और यह भी कहा कि जरुरत पड़ी तो इसके लिये केंद्र सरकार से भी बात की जायेगी।

इससे पहले एनआइटी में पढ़ने वाले छात्रो के अभिभावकों के प्रतिनिधिमंडल ने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से मिलकर छात्रों की सुरक्षा देने की पहले करने मांग की थी।

श्रीनगर एनआइटी से दूरभाष पर वहां के छात्र रौशन ने बताया कि बीते दिनों टी 20 मैच के दौरान भारत की हार के बाद स्थानीय छात्रों व कुछ शिक्षकों ने पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाए। इसका विरोध करने पर उन्हें बुरी तरह पीटा गया। इसके बाद से कैंपस में तनाव था, लेकिन एनआइटी प्रशासन ने उन्हें कोई सुरक्षा नहीं दी।

रौशन के अनुसार, मंगलवार को छात्र कैंपस में तिरंगा फहरा कर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। इसी बीच पुलिस ने तिरंगा छान लिया तथा लाठीचार्ज कर दौड़ा-दौड़ाकर बुरी तरह पीटा। रोशन ने बताया कि एनआइटी में बिहार के 200 छात्र फंसे हुए हैं। वे दहशत में जी रहे हैं।