विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार दिवस : व्यंजन मेला में लिट्टी-चोखा से लेकर बिरयानी तक, मिलेगा पूरे देश का स्वाद

By Prasoon Pandey Edited By:
Published: Tue, 22 Mar 2016 12:28 PM (IST)Updated: Tue, 22 Mar 2016 06:25 PM (IST)

आज बिहार का बर्थ-डे है। इस मौके पर गांधी मैदान में देश के विभिन्न हिस्सों के प्रसिद्ध लजीज व्यंजनों का ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पटना। बिहार स्थापना दिवस पर गांधी मैदान में देश के विभिन्न हिस्सों के प्रसिद्ध लजीज व्यंजनों का स्वाद राजधानीवासी चखेंगे। बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम ने व्यंजन मेला में 90 स्टाल लगाए हैं। यहां लिट्टी-चोखा से लेकर बिरयानी तक उपलब्ध है।

व्यंजन मेला में बिहार के लिट्टी-चोखा से लेकर पंजाब की मक्का की रोटी और सरसो की साग, हैदराबादी बिरयानी, बगदादी बिरयानी, पिज्जा हाट, तंदुरी चिकेन, लाहौरी चिकेन, टिक्की चाट, पीठा, खगडिय़ा का पेड़ा, मसाल डोसा, छोले-भटूरे, पावभाजी, इडली, डोसा, इमरती, पुआ, गया का तिलकुट सहित बिहार और देश के विभिन्न हिस्सों के प्रसिद्ध लजीज व्यंजन मिलेंगे।

यहां महिला उद्योग संघ ने भी दस स्टाल लगाए हैं। बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के प्रवक्ता गजेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रयास किया गया है कि बिहार के सभी व्यंजनों को एक साथ परोस दिया जाए। साथ ही देश के विभिन्न हिस्सों के महत्वपूर्ण व्यंजन भी उपलब्ध कराए जाएं।