जोड़ी बनाने के बाद ही फिल्मों में भोजपुरी अभिनेत्रियों को मिलता है काम
भोजपुरी फिल्मों में एक्ट्रेस के चयन में एक्टर्स की अहम भूमिका होती है। जोड़ियां हिट हो तो ही बात बनती है, इसीलिए भोजपुरी अभिनेत्रियां तनाव का शिकार होती हैं।
पटना [जेएनएन]। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टर के पसंद से एक्ट्रेस का चयन होता है। इसके लिए प्रोड्यूसर और डायरेक्टर को न चाहकर भी समझौता करना पड़ता है।
ऐसी स्थिति में नई एक्ट्रेस को काम मिलना आसान नहीं होता, जिससे कारण कई एक्ट्रेस तनाव में रहती हैं। शायद यही वजह है कि दो भोजपुरी एक्ट्रेस कर चुकी हैं सुसाइड।
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में काम नहीं मिलने के कारण दो एक्ट्रेस ने सुसाइड कर लिया था। एक सप्ताह पहले एक्ट्रेस अंजली श्रीवास्तव ने मुंबई में सुसाइड किया था। उसे एक साल से काम नहीं मिल रहा था। वहीं, 2012 में भी कई फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस रूबी सिंह ने मुंबई में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
भोजपुरी इंडस्ट्री में काम नहीं मिलने से कई एक्ट्रेस परेशान रहती हैं। इंडस्ट्री अभी छोटी है, जिससे काम मिलना आसान नहीं होता। ऐसे में मुंबई में रह पाना मुश्किल हो जाता है।
एक प्रोड्यूसर ने बताया कि इस इंडस्ट्री में कई एक्टर हैं जो फिल्म में अपनी हीरोइनों को ही रखने की पैरवी करते हैं। न चाहकर भी ऐसा करना पड़ता है। ऐसे में एक्टर नहीं चेते तो आगे इंडस्ट्री में बहुत परेशानी होगी।
भोजपुरी फिल्मों की फेमस जोड़ियां
-दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दूबे की जोड़ी
एक्टर दिनेश लाल यादव एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे के साथ कई फिल्में कर चुके हैं। दिनेश नई एक्ट्रेस के साथ काम कम ही करते है। अगर कोई नई एक्ट्रेस होती है तो वह छोटे रोल में ही दिखती है। दोनों 25 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके है। आम्रपाली दुबे निरहुआ के साथ पहली फिल्म राजा हिन्दुस्तानी की थी।
पवन सिंह और अक्षरा
एक्टर पवन सिंह की फिल्म में एक्ट्रेस अक्षरा सिंह रहती हैं। दोनों 25 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं। पवन सिंह नई एक्ट्रेस के साथ कम ही काम करते हैं। नई एक्ट्रेस को उनकी फिल्म में छोटे रोल मिलते हैं।
खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी
एक्टर खेसारी लाल यादव जिस फिल्म में रहते हैं। उस फिल्म में उनकी एक्ट्रेस काजल राघवानी होती हैं। दोनों ने एक साथ 15 से अधिक फिल्में की हैं। खेसारी भी नई एक्ट्रेस के साथ कम ही काम करते हैं।
विक्रांत सिंह और मोनालिसा
एक्टर विक्रांत सिंह राजपूत की जोड़ी शादी करने के बाद मोनालिसा के साथ बनी है। इससे पहले मोनालिसा के साथ कई एक्टरों ने काम किया है। मोनालिसा अब तक कई फिल्में कर चुकी हैं।
अनारा गुप्ता और करण सिंह
अनारा गुप्ता फेमस होने के कारण कई एक्टर के साथ काम कर चुकी हैं, जिसके कारण परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। अब प्रेमी करण सिंह के साथ अनारा की जोड़ी बनी है। जल्द ही होनों एक साथ फिल्म में दिखने वाले हैं।
रवि किशन और रानी चटर्जी की जोड़ी
फेमस एक्टर रवि किशन और रानी चटर्जी की जोड़ी को दर्शक कई सालों से देखते आ रहे हैं। दोनों इस इंडस्ट्री के सीनियर भी है। अबतक दोनों ने कई हिट फिल्में एक साथ की है। रवि किशन नई एक्ट्रेस के साथ भी काम करते हैं। इनके साथ ऐसी कोई शर्त नहीं होती है।
यह भी पढ़ें: पवन-अक्षरा का हॉट किसिंग वीडियो हुआ वायरल, दो मिनट में है 13 किसिंग सीन
कल्लू और निशा दुबे की जोड़ी
अरविंद कुमार उर्फ कलू की अधिक फिल्मों और एलबम में निशा दुबे रहती है, लेकिन इन दिनों में कलू प्रियंका पंडित और नेहा श्री के साथ कई फिल्में कर रहे हैं। कलू और निशा ने 50 से अधिक एलबम में एक साथ काम किया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।