Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लैला ओ लैला...गाने पर जमकर झूमे खेसारीलाल यादव-काजल राघवानी

    By Kajal KumariEdited By:
    Updated: Thu, 16 Mar 2017 11:08 PM (IST)

    भोजपुरी एक्टर खेसारीलाल यादव ने पहली बार अपना जन्मदिन मनाया, इस अवसर पर उन्होंने काजल राघवानी के साथ लैला ओ लैला गाने पर जमकर डांस किया।

    लैला ओ लैला...गाने पर जमकर झूमे खेसारीलाल यादव-काजल राघवानी

     पटना [जेएनएन]। भोजपुरी फिल्म एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव ने पटना में बुधवार की रात अपना जन्मदिन मनाया। जन्मदिन की बधाई देने के लिए मुंबई से एक्ट्रेस, फिल्म निर्माण और निदेशक पहुंचे हुए थे। पार्टी में खेसारी ने अपने फेमस गाना लगा के फेयर लवली जान लेबे का रे पगली...सरसो के सगिया के जैसे से... लैला मैं लैला... गाने पर जमकर डांस किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पहली बार मनाया जन्मदिन

    केक काटने के बाद खेसारी ने पार्टी में कहा कि मैं पहली बार अपना जन्मदिन मना रहा हूं। इससे पहले कभी भी जन्मदिन नहीं मनाया था। यह पहला जन्मदिन मनाने का जश्न काफी मेरे लिए खास है। खेसारी के पार्टी में विधायक विनय बिहारी, सुनील कुमार, भोजपुरी फिल्मों के विलेन अ‌वधेश मिश्रा समेत कई लोग पहुंचे हुए थे।
    अपने गाए गाने पर किया डांस
    खेसारी पार्टी में भोजपुरी के अपने गाए कई हिट गानों पर एक्ट्रेस काजल राघवानी के साथ पहले डांस किया। फिर पार्टी में कई डांसर भी डांस कर रही थी। जिसके साथ खेसारी ने जमकर डांस किया। पार्टी देर रात तक चलती रही ।