बिहार में 'वंदे मातरम' बोलने को लेकर मचा बवाल, जानिए पूरा मामला
बिहार के बेगूसराय जिले में वंदे मातरम बोलने को लेकर जमकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि हालात संभालने के लिए उच्चाधिकारियों को हस्तक्षेप करना पड़ा।
पटना [जेएनएन]। बिहार के बेगूसराय जिले वीरपुर थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय फुलकारी में शनिवार को प्रार्थना के दौरान वंदे मातरम बोलने को लेकर दो शिक्षकों में जमकर विवाद हो गया। यह विवाद इतना गहरा गया कि हालात संभालने के लिए उच्चाधिकारियों को हस्तक्षेप करना पड़ा।
एक शिक्षक जहां बच्चों को वंदे मातरम बोलने को कह रहे थे, तो वहीं दूसरे शिक्षक ने माइक से मुस्लिम छात्रों को वंदे मातरम नहीं बोलने का एलान कर दिया। इसी पर वंदे मातरम के पक्षकार शिक्षक ने मुस्लिम छात्र-छात्राओं को प्रार्थना सत्र छोड़ कर वर्ग में जाने का आदेश दे दिया।
बीडीओ ने दोनों शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश बीईओ को दिया। बीडीओ ने बताया कि एचएम मिथिलेश कुमार, वंदे मातरम बोलने का आदेश देने वाले शिक्षक विकेश कुमार और इसका विरोध करने वाले शिक्षक मो. मोख्तार से घटना की पूरी जानकारी ली गई है।
यह भी पढ़ें: नाबालिग से गैंगरेप: एक भाई कर रहा था दुष्कर्म तो दूसरा बना रहा था वीडियो
इधर, ग्रामीणों ने बताया कि इस घटना पर शिक्षक दो गुट में बंट गए। दोनों गुट पक्ष और विपक्ष के शिक्षक को समर्थन करने लगे, इस दौरान दोनों शिक्षकों के दौरान हाथापाई भी होने की जानकारी मिली है।
यह भी पढ़ें: पीडि़त ने दुष्कर्म का प्रयास कर रहे आरोपी का काट दिया गुप्तांग