विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक छात्र को डेंगू, दो बच्चों को इंसेफलाइटिस

By Edited By:
Published: Thu, 04 Aug 2016 01:41 AM (GMT+05:30)

अगमकुआं स्थित राजेन्द्र स्मारक चिकित्सा विज्ञान अनुसंधान संस्थान में डेंगू के लक्षण वाले एक नया मरीज पाया गया।

News Article Hero Image

पटना। अगमकुआं स्थित राजेन्द्र स्मारक चिकित्सा विज्ञान अनुसंधान संस्थान में डेंगू के लक्षण वाले तीन नमूनों की जांच की गई। इनमें से एक की रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। निदेशक डॉ. प्रदीप दास ने बुधवार को बताया कि मुजफ्फरपुर निवासी 26 वर्षीय छात्र को डेंगू होने की पुष्टि हुई है। यह बेंगलुरु में रह कर पढ़ाई करता था। जांच के लिए छात्र का नमूना सीधे आरएमआरआइ के ओपीडी में आया था। निदेशक ने बताया कि ओपीडी में आए एक अन्य नमूने तथा एनएमसीएच के प्राप्त एक नमूने की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। डॉ. प्रदीप दास ने बताया कि गया से इंसेफलाइटिस के पहुंचे नमूनों की जांच में दो बच्चों की रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। उन्होंने घर तथा आसपास के क्षेत्रों को साफ रखने एवं सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करने का आह्वान लोगों से किया है।