Move to Jagran APP

Nitish Kumar : नीतीश कुमार ने छोड़ दी ये आदत, चुनाव प्रचार में जाने पर हेलीकॉप्टर में ही खाते हैं दलपूड़ी और चोखा

Nitish Kumar Bihar Politics बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों लोकसभा चुनाव के प्रचार में खासे व्यस्त हैं। वह एक दिन में दो से तीन सभाएं कर रहे हैं। इसके अलावा बैठकों के दौर के बीच भी वह अपनी दिनचर्या में शामिल तय कामों को करना नहीं भूलते हैं। हालांकि अपनी एक आदत को उन्होंने इन दिनों छोड़ दिया है।

By BHUWANESHWAR VATSYAYAN Edited By: Yogesh Sahu Published: Fri, 03 May 2024 04:08 PM (IST)Updated: Fri, 03 May 2024 04:08 PM (IST)
Nitish Kumar : नीतीश कुमार ने छोड़ दी ये आदत, प्रचार में जाने पर हेलीकॉप्टर में खाते हैं दलपूड़ी-चोखा

भुवनेश्वर वात्स्यायन, पटना। Nitish Kumar Daily Routine : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की चुनावी सभाओं को लेकर इन दिनों व्यस्तता कुछ इस तरह की है कि वह एक दिन में तीन-तीन चुनावी सभाएं और फिर रोड शो कर रहे हैं।

loksabha election banner

इस व्यस्तता के बीच भी उन्होंने अपनी दिनचर्या को पूर्व की तरह रखा हुआ है। आमतौर पर लंच वह दूसरी से तीसरी सभा के बीच हेलीकॉप्टर में ही ले रहे हैं। उनके साथ लंच के लिए दलपूड़ी और आलू का चोखा जाता है। साथ में हरी मिर्च भी।

शहर के बाहर रहने पर भी सुबह की सैर को नहीं है छोड़ा

मुख्यमंत्री नीतीश की दिनचर्या (Nitish Kumar Daily Routine) में बरसों से सुबह की सैर शामिल है। पटना में रहने पर वह मुख्यमंत्री आवास स्थित लॉन में टहलते हैं। विगत दो चरणों के मतदान के लिए मुख्यमंत्री ने अपने चुनावी कैंपेन को मधेपुरा में रहकर संचालित किया।

मधेपुरा में भी उन्होंने अपनी दिनचर्या को नहीं छोड़ा। जिस आवास में वह रह रहे थे, वहां से पास में स्थित विद्यालय के मैदान में सुबह की सैर के लिए निकलते और लगभग 40-45 मिनट टहलकर वापस लौटते हैं। इसके बाद वह योग करना भी नहीं भूलते।

अखबार से लेकर अन्य अपडेट लेने के बाद लोगों से बातचीत

नौ बजे तक तैयार होकर मुख्यमंत्री अखबार की खबरों के साथ-साथ अन्य अपडेट लेते हैं। इसके बाद उन क्षेत्रों के प्रतिनिधियों के साथ बात-चीत होती है, जहां उन्हें जाना होता है।

संबंधित क्षेत्र की विशेष जानकारी भी उन्हें उपलब्ध कराई जाती है। सुबह दस बजे तक वह सुबह का नाश्ता कर चुनावी सभा के लिए निकल जाते हैं।

आमतौर पर एक-एक घंटे की तीन चुनावी सभाएं कर रहे

मुख्यमंत्री आमतौर पर एक-एक घंटे की तीन चुनावी सभाएं कर रहे हैं। जिस दिन उनकी दो चुनावी सभाएं होती हैं, उस दिन तीसरी जनसभा के रूप में उनका रोड शो हो जाता है।

मतलब चुनावी अभियान के लिए वह किसी युवा से कम सक्रिय नहीं। धूप में पांच-पांच घंटे लोगों के बीच रह रहे हैं।

चाय की आदत को विश्राम दिया हुआ है

पूर्व में जब मुख्यमंत्री (CM Nitish Kumar) हेलीकॉप्टर से चुनावी सभाओं के लिए निकलते थे तो उनकी यह आदत थी कि संबोधन के बाद मंच पर ही चाय पीते थे, पर इस बार उन्होंने इसे विश्राम दिया हुआ है। गर्मी की वजह से वह मंच पर चाय से परहेज कर रहे हैं।

लौटने के बाद दो से तीन बैठक प्रत्याशियों और अन्य के साथ

फुलप्रूफ तैयारी के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुनावी सभाओं (Lok Sabha Election) के बाद भी दो-तीन बैठक वहां करते हैं, जहां वह चुनावी अभियान से वापस लौटते हैं। इस बैठक में संबंधित क्षेत्र के प्रत्याशी भी रहते हैं, जहां मुख्यमंत्री को अगले दिन जाना है।

इस क्रम में वह फीडबैक पर अधिक जोर देते हैं। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ अलग से मीटिंग होती है। यह कई घंटे तक चलती है।

यह भी पढ़ें

'गड़बड़ करने लगा था...' Nitish Kumar ने बताया क्यों छोड़ा Tejashwi Yadav का साथ; Lalu की भी लगाई क्लास

Nitish Kumar: क्या नीतीश कुमार फिर कभी महागठबंधन में जाएंगे? बिहार CM का इरादा एकदम साफ


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.