Bihar Weather Today: बिहार में इन दो दिन चलेगी खतरनाक 'लू', अलर्ट जारी; दोपहर 12 से 3 बजे तक बाहर निकलने से बचें
Bihar Weather बिहार में झुलसाने वाली गर्मी ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के मुताबिक 7 और 8 अप्रैल को खतरनाक लू पड़ने की चेतावनी जारी की गई है। लोगों से लू के मद्देनजर बीच दोपहर में बिना जरूरी काम के बाहर निकलने से परहेज करने के लिए कहा गया है। वहीं मजदूरों के काम करने की टाइमिंग भी बदलने की सलाह दी गई है।
जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather News Hindi: राजधानी समेत प्रदेश के अधिसंख्य शहर इन दिनों में भीषण गर्मी में तप रहे हैं। देश के उत्तरी भागों से आ रही गर्म पछुआ हवा के कारण तापमान में बढ़ोतरी तथा आर्द्रता में कमी के कारण तापमान से ज्यादा गर्मी का एहसास हो रहा है। अप्रैल के पहले सप्ताह में पटना सहित अधिसंख्य जिलों के अधिकतम तापमान में सामान्य से दो से चार डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है।
पांच दिनों के दौरान पटना के अधिकतम तापमान में 2.2 डिग्री वृद्धि हुई है। शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान के जैसलमेर से भी अधिक राजधानी सहित अन्य शहरों का तापमान दर्ज किया गया। जैसलेमर का अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस के साथ मोतिहारी प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा।
राजधानी व प्रदेश में दो दिनों तक लू की चेतावनी
Bihar News: पटना सहित प्रदेश में अगले दो दिनों तक पछुआ का प्रवाह बने होने के साथ उष्ण लहर (लू) का प्रभाव बना रहेगा। पटना समेत 23 शहरों में दिन में तीखी धूप के साथ उष्ण लहर का प्रवाह एवं रातें गर्म होने की चेतावनी जारी की है। दो दिनों बाद दक्षिणी भागों के कुछ हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने एवं कुछ जगहों पर बूंदाबांदी की संभावना जताई है। इसके बाद तापमान में क्रमिक वृद्धि के साथ गर्मी बढ़ने की संभावना है। शुक्रवार को पटना, छपरा, पूसा, अगवानपुर, पूर्णिया, फारबिसगंज, दरभंगा, छपरा, वाल्मीकि नगर के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।
आपदा प्रबंधन ने विभागों को जारी की एडवाइजरी
आपदा प्रबंधन ने इस लू को लेकर एडवाइजरी जारी की है। आपदा प्रबंधन विभाग ने कहा है कि कहा-सार्वजनिक परिवहन की संख्या दोपहर में कम हो। इसके अलावा मजदूरों की कार्य अवधि सुबह छह बजे से 11 बजे और अपराह्न 3.30 बजे से 6.30 बजे तक निर्धारित करें।
यह भी पढ़ें