Move to Jagran APP

Pappu Yadav: पप्पू यादव अब कहां जाएंगे? ना लालू ने साथ दिया और ना कांग्रेस ने; बीच में फंस गई नैया

बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने गुरुवार को पप्पू यादव को नामांकन वापस लेने के लिए कह दिया था। हालांकि अभी तक पप्पू ने ऐसा नहीं किया है। वहीं शुक्रवार को एक बार फिर अखिलेश सिंह ने अपनी बात दोहराई। उन्होंने साफ किया कि सीटों को लेकर कांग्रेस में कोई विवाद नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का आला नेतृत्व महागठबंधन की सीट शेयरिंग पर मुहर लगा चुका है।

By Jagran News Edited By: Rajat Mourya Published: Fri, 05 Apr 2024 03:52 PM (IST)Updated: Fri, 05 Apr 2024 03:52 PM (IST)
पप्पू यादव अब कहां जाएंगे? ना लालू ने साथ दिया और ना कांग्रेस ने; बीच में फंस गई नैया

डिजिटल डेस्क, पटना। पप्पू यादव ने पूर्णिया लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल कर दिया है। कांग्रेस में अपनी पार्टी का विलय करने के बावजूद वह निर्दलीय ही चुनावी मैदान में उतर गए हैं। उनके इस कदम से कांग्रेस पार्टी खासा नाराज है।

loksabha election banner

बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने गुरुवार को ही पप्पू यादव को नामांकन वापस लेने के लिए कह दिया था। हालांकि, अभी तक पप्पू ने ऐसा नहीं किया है।

'कांग्रेस में कोई विवाद नहीं...'

वहीं, शुक्रवार को एक बार फिर अखिलेश सिंह ने अपनी बात दोहराई। उन्होंने साफ किया कि सीटों को लेकर कांग्रेस में कोई विवाद नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का आला नेतृत्व महागठबंधन की सीट शेयरिंग पर मुहर लगा चुका है।

अखिलेश इस दौरान मीडिया पर भी सख्त रवैया अपनाते हुए दिखे। उन्होंने कहा कि ये आप लोगों (मीडिया) की समस्या है। आप लोग समस्या खड़ी करना चाहते हैं। कांग्रेस पार्टी को कोई समस्या नहीं है।

'किसी को इजाजत नहीं...'

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष ने दोहराया कि किसी भी उम्मीदवार को निर्दलीय लड़ने की इजाजत कांग्रेस पार्टी ने नहीं दी है। हमें 9 सीटें मिली है। 26 सीटों पर राजद को हम समर्थन देंगे और पांच सीटों पर वाम दलों को समर्थन देंगे।

'नामांकन वापस लेना होगा'

इससे पहले, गुरुवार को अखिलेश सिंह ने पप्पू यादव को चेतावनी देते हुए साफ कर दिया है कि उन्हें अपना नामांकन वापस लेना होगा। अखिलेश सिंह ने भागलपुर में पार्टी उम्मीदवार अजीत शर्मा के नामांकन के बाद बताया कि महागठबंधन के घटक दल और कांग्रेस के बीच सीटों का बंटवारा हो चुका है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नौ सीटों पर बिहार में चुनाव लड़ रही है। कोई भी निर्दलीय के रूप में नामांकन करता है तो वह कांग्रेस का उम्मीदवार नहीं हो सकता है। कांग्रेस ने पूर्णिया से किसी भी उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया है।

ये भी पढ़ें- Pappu Yadav: पप्पू यादव को कांग्रेस की सख्त 'Warning', क्या अब पूर्णिया से वापस लेंगे नामांकन?

ये भी पढ़ें- इधर नीतीश कुमार दे रहे थे भाषण, इतने में मोदी ने कुशवाहा को दे दी बगल की कुर्सी और पूछ लिया...


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.