जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather: राजधानी समेत प्रदेश का मौसम पछुआ के कारण शुष्क बना रहेगा। शुक्रवार को हिमालय क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से छह अप्रैल से मौसम में बदलाव आएगा।
7-8 अप्रैल को दक्षिणी भागों के अधिसंख्य जिलों में हल्की वर्षा की संभावना है। वर्षा होने के कारण तापमान में गिरावट आने के साथ गर्मी से राहत मिलेगी।
इन 8 जिलों में होगी बारिश
7 व 8 अप्रैल को पटना, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, गया, जहानाबाद, नवादा, जमुई में हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं आसपास के जिलों में बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी की संभावना है। वहीं, प्रदेश के शेष भागों का मौसम आमतौर पर सामान्य बना रहेगा।
गुरुवार को पटना समेत कई शहरों के अधिकतम तापमान में तेजी देखी गई
गुरुवार को पटना सहित कई शहरों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस व बक्सर में 42.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म शहर रहा। प्रदेश के अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री की वृद्धि हुई है।
यह भी पढ़ें
KK Pathak: केके पाठक की डिमांड हुई पूरी..., सरकारी स्कूल के बच्चे भी हो जाएंगे खुश, बिहार सरकार ने उठाया ये कदम
Prashant Kishor: 'लालू-नीतीश ने एक ही फैक्ट्री लगाई जिसमें...', प्रशांत किशोर ने फिर फोड़ा सियासी बम, घमासान तय