Bihar Politics: सम्राट चौधरी के 'किडनी' वाले बयान पर तेजस्वी का रिएक्शन, मां सीता का नाम लेकर कह दी बड़ी बात
तेजस्वी यादव ने कहा है कि सम्राट चौधरी ने नारी शक्ति और बिहार की बेटी को लेकर जो विवादास्पद बयान दिया है वो भाजपा के चरित्र को बताता करता है। उन्होंने कहा कि ऐसी सोच ना हमारे संस्कारों में है और ना बिहार की संस्कृति में। तेजस्वी ने कहा कि वे ईश्वर से प्रार्थना करेंगे कि सम्राट चौधरी और उनकी पार्टी को मातृशक्ति का सम्मान करने की सदबुद्धि आए।
राज्य ब्यूरो,पटना। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार के उप मुख्यमंत्री ने नारी शक्ति और बिहार की बेटी को लेकर जो विवादास्पद और घृणाप्रद बयान दिया है, वो भाजपा के चरित्र को चित्रित करता है। ऐसी सोच ना हमारे संस्कारों में है और ना बिहार की संस्कृति में।
उन्होंने कहा कि वे ईश्वर से प्रार्थना करेंगे कि उप मुख्यमंत्री और उनकी पार्टी को मातृशक्ति का सम्मान करने की सदबुद्धि आए। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मैं समस्त कार्यकर्ताओं और बिहारवासियों से भी आग्रह करता हूं वो बेटी वंदना के साथ अपने हर कार्य का प्रारम्भ करें।
तेजस्वी ने महिला कैंडिडेट नहीं उतारने पर भाजपा पर कसा तंज
तेजस्वी ने कहा कि भाजपा ने बिहार में एक भी महिला को लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार नहीं बनाकर महिला विरोधी होने का परिचय दिया है। हमने पहले भी कहा था महिला आरक्षण बिल इनका ढकोसला था। बिहार की पहचान भाजपा नहीं है, बिहार ओछे बयान देने वालों की धरती नहीं है।
बिहार माता सीता की जन्मस्थली: तेजस्वी यादव
तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार माता सीता की जन्मस्थली है। बिहार बेटियों का, माताओं का, महिलाओं का सम्मान करने वाली पावन धरा है। हमारे संस्कार, हमारे आचरण, व्यवहार में मातृशक्ति का सर्वोच्च महत्व हैं और हमारे कार्य में इसकी झलक मिलती हैं। इसी कड़ी में बेटी वंदना हमारे बिहार की समृद्ध संस्कृति का आचरण करने की प्रेरणा देगी तथा मतिभ्रष्ट एवं पथभ्रष्ट भाजपा नेताओं को सही पथ पर आने के लिए प्रेरित करेगी।
यह भी पढ़ें: Archana Kumari Net Worth: हीरे की शौकीन हैं RJD की अर्चना, पति भी करोड़ों के मालिक; जानिए पूरा हिसाब-किताब
यह भी पढ़ें : BPSC TRE 3 Paper Leak: EOU ने पेपर लीक को लेकर बीपीएससी से पूछे तीखे सवाल, संदेह के घेरे में प्रिंटिंग प्रेस का चयन