Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2024 : Jitan Ram Manjhi खुद गया सीट से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, इस दिन कर सकते हैं नामांकन

Jitan Ram Manjhi बिहार में एनडीए की सीट शेयरिंग की घोषणा के बाद हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा ने भी अपने उम्मीदवार को एलान कर दिया है। जीतन राम मांझी खुद गया सीट से चुनाव के मैदान में उतरेंगे। इसके साथ ही हम प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री की पार्टी ने मांझी के नामांकन करने की तारीख का भी एलान कर दिया है।

By Rajat Kumar Edited By: Yogesh Sahu Published: Mon, 18 Mar 2024 08:37 PM (IST)Updated: Mon, 18 Mar 2024 08:44 PM (IST)
Jitan Ram Manjhi खुद गया सीट से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, नामांकन की तारीख का कर दिया एलान

राज्य ब्यूरो, पटना। Jitan Ram Manjhi : आखिरकार हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) को गया की लोकसभा सीट मिल ही गई। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने इसकी घोषणा कर दी है।

loksabha election banner

हम की ओर से पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी खुद गया से किस्मत आजमाएंगे। गया सीट पर पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान है। मांझी होली के बाद 28 मार्च को नामांकन दाखिल कर सकते हैं।

हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संतोष कुमार सुमन ने कहा कि राजग में सबकुछ आपसी सहमति से हुआ है। सभी संतुष्ट हैं। राजग गठबंधन के पास 39 सीटें हैं, इस बार हम सभी 40 सीटों पर जीतेंगे।

गया सीट मिलने से पार्टी के नेताओं-कार्यकर्ताओं में उत्साह है। पार्टी न सिर्फ गया बल्कि एनडीए की सभी सीटों पर जीत दिलाने में अपना योगदान देगी।

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव की कवरेज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

पिछले चुनाव में जीतन राम मांझी को मिली थी हार

बता दें कि साल 2019 के लोकसभा चुनाव में जीतन राम मांझी को हार झेलनी पड़ी थी। गया सीट पर जदयू के विजय कुमार को जीत हासिल हुई थी।

विजय कुमार को 467007 वोट मिले थे। वहीं, जीतन राम मांझी को 314581 वोट मिले थे। विजय कुमार ने जीतन राम मांझी को 152426 वोट के अंतर से हराया था।

बिहार की लोकसभा सीट के बारे में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

बहरहाल, इस बार नीतीश कुमार की जदयू और जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा एनडीए का हिस्सा हैं।

वहीं, एनडीए की ओर से आज यानी सोमवार को जारी की गई सीटों के बंटवारे की सूची में मांझी की पार्टी को गया सीट दी गई है।

ऐसे में जीतन राम मांझी का यहां खुद किस्मत आजमाने का एलान करना उनकी पार्टी के लिए काफी मायने रखता है।

Gaya Lok Sabha Seat : गया लोकसभा सीट के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ें

'कुर्बानियां हर किसी को देनी पड़ती हैं...', Chirag Paswan ने क्यों कही ये बात, बिहार में सीट बंटवारे पर दी पहली प्रतिक्रिया

बिहार NDA सीट शेयरिंग: BJP के कई पार्टनर नाराज, पारस की चेतावनी भी गई खाली; अब महागठबंधन पर नजरें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.