Move to Jagran APP

'मुसलमानों के लिए तो पूरा पाकिस्तान...', CAA पर पूर्व राज्यसभा सांसद का बयान; मोदी-शाह को दी बधाई

नागरिक संशोधन अधिनियम पर पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा का बयान आया है। आरके सिन्हा ने सीएए के लिए मोदी और शाह को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि विपन्नता व अभाव का जीवन व्यतीत कर रहे शरणार्थियों को नागरिकता देना बहुत आवश्यक था क्योंकि वे सभी हमारे ही लोग हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए मोदी-शाह बधाई के पात्र हैं।

By Vikash Chandra Pandey Edited By: Rajat Mourya Published: Tue, 12 Mar 2024 10:19 PM (IST)Updated: Tue, 12 Mar 2024 10:19 PM (IST)
'हम उन मुसलमानों को तरजीह क्यों दें जो...', CAA पर पूर्व राज्यसभा सांसद का बयान

राज्य ब्यूरो, पटना। राज्यसभा के पूर्व सदस्य आरके सिन्हा ने सीएए (नागरिकता संशोधन अधिनियम) को देश के लिए ऐतिहासिक निर्णय बताया है।

loksabha election banner

मंगलवार को प्रेस-नोट जारी कर उन्होंने कहा कि विपन्नता व अभाव का जीवन व्यतीत कर रहे शरणार्थियों को नागरिकता देना बहुत आवश्यक था, क्योंकि वे सभी हमारे ही लोग हैं। इसलिए हम लोगों ने पड़ोसी देशों से शरणार्थी बनकर आने वाले छह समुदाय के लोगों को नागरिकता देने का निर्णय किया।

उन्होंने कहा कि सीएए के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों का यह कहना कि मुसलमानों को भी इसमें होना चाहिए था, यह उचित नहीं है। कारण यह कि मुसलमानों के लिए तो पूरा पाकिस्तान और बांग्लादेश दे दिया गया।

आरके सिन्हा ने कहा कि जो मुसलमान भारत में रह गए, हमने उनको शरणार्थी बनाकर नहीं रखा। उन सभी को नागरिकता दी। अब जो लोग पाकिस्तान-अफगानिस्तान चले गए या दूसरे देशों में हैं, उनको हम क्यों तरजीह दें। विश्व में इस्लामिक देशों की संख्या 50 से अधिक है और वे कहीं भी जाकर शरण ले सकते हैं।

पटना: सीएए लागू होने पर भाजपा ने निकाला धन्यवाद मार्च

केंद्र सरकार द्वारा नागरिक संशोधित अधिनियम लागू किए जाने का स्वागत करते हुए मंगलवार को भाजपा पटना साहिब द्वारा मंगल तालाब स्थित गांधी मूर्ति के समीप से धन्यवाद मार्च निकाला गया। भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कुमार यादव ने अगुवाई करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के अटल प्रयास से लागू इस कानून के कारण लाखों शरणार्थियों को भारत में स्थायी नागरिकता मिलेगी।

मार्च में भाजपा महानगर महामंत्री विनय केसरी, चौक मंडल अध्यक्ष नवल सिन्हा, डा. त्रिलोकी प्रसाद गोलवारा, अभिषेक पैट्रिक, कैप्टन कमलेश निषाद, सरदार त्रिलोक सिंह, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष सरोज जायसवाल, मो. नैयर इकबाल समेत अन्य थे।

ये भी पढ़ें- Pappu Yadav: 'नागरिकता संशोधन कानून से...', CAA पर पप्पू यादव का सबसे अलग स्टैंड; बताया 'नफा-नुकसान'

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: जीतन राम मांझी ने रख दी एक और डिमांड, क्या मोदी-नीतीश को होगी मंजूर?


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.