CAA News: सीएए लागू होने के बाद बिहार पुलिस अलर्ट, सीमांचल पर विशेष नजर; सभी जिलों के SP को मिले ये निर्देश
पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसपी को एहतियातन सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है। खासकर सीमांचल के जिलों में विशेष चौकसी बरतने को कहा गया है। पुलिस पदाधिकारियों को विधि-व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया गया है। किसी प्रकार की अराजक स्थिति होने पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। सभी जिलों को संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर वहां चौकसी बढ़ाने का निर्देश दिया गया है।
राज्य ब्यूरो, पटना। CAA News केंद्र सरकार के द्वारा सोमवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) नियमों की अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसको लेकर बिहार के सभी जिलों को अलर्ट किया गया है।
पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसपी को एहतियातन सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है। खासकर सीमांचल के जिलों में विशेष चौकसी बरतने को कहा गया है। पुलिस पदाधिकारियों को विधि-व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया गया है।
अराजक स्थिति से निपटने का निर्देश
किसी प्रकार की अराजक स्थिति होने पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। मुख्यालय से जारी निर्देश में सभी जिलों को संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर वहां चौकसी बढ़ाने का निर्देश दिया गया है।
इन इलाकों में पुलिस की गश्ती भी बढ़ाई जाएगी। थानास्तर पर पुलिसकर्मियों को इस बाबत निर्देशित करने को कहा गया है। इसके अलावा आवश्यकतानुसार प्रमुख जगहों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती करने को भी गया है।
जदयू ने सीएए का किया स्वागत
जदयू ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का स्वागत किया है। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि केंद्र सरकार ने मानवीयता के आधार पर भारतीय नागरिकता कानून को 2019 में संशोधित किया था। इसके तहत ऐसे व्यक्तियों का ख्याल रखा गया है जो वर्षों से प्रताड़ना के शिकार थे। इस निर्णय से विश्व समुदाय का भारत के प्रति सम्मान एवं विश्वास उत्पन्न हुआ है।
ये भी पढ़ें- CAA Law: देश के हर नागरिक को पता होनी चाहिए सीएए कानून से जुड़ी ये 10 बड़ी बातें
ये भी पढ़ें- Citizenship Amendment Act: क्या है CAA और इससे किसे मिलेगी नागरिकता, देश में हुआ लागू; अब क्या-क्या बदलेगा?