Move to Jagran APP

Nitish Kumar की मदद करने सामने आया ब्रिटेन, पटना साइंस सिटी समेत इस काम में करेगा सहयोग

नीतीश कुमार ने ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान पटना साइंस सिटी पर विस्तार से चर्चा हुई। भारतीय उच्चायुक्त ने मुख्यमंत्री को साइंस सिटी के निर्माण में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह पटना साइंस सिटी को वह विश्वस्तरीय बनाना चाहते हैं। लक्ष्य है यह कि विज्ञान के क्षेत्र में भारत के समृद्धशाली अतीत के बारे में लोगों को बताया जाए।

By BHUWANESHWAR VATSYAYAN Edited By: Mohit Tripathi Published: Sun, 10 Mar 2024 08:54 PM (IST)Updated: Sun, 10 Mar 2024 08:54 PM (IST)
पटना साइंस सिटी में सहयोग करेगा ब्रिटेन। (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त विक्रम के दोराइस्वामी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान पटना में निर्माणाधीन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम साइंस सिटी पर विस्तार से चर्चा हुई। भारतीय उच्चायुक्त ने मुख्यमंत्री को साइंस सिटी के निर्माण में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

loksabha election banner

मु्ख्यमंत्री ने कहा कि पटना में निर्माणाधीन साइंस सिटी को वह विश्वस्तरीय बनाना चाहते हैं। यह लक्ष्य है कि विज्ञान के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों खासकर ऐतिहासिक और समृद्धशाली अतीत के बारे में लोगों को बताया जाए।

मुख्यमंत्री ने अपने ब्रिटेन दौरे के क्रम में स्कॉटलैंड जाकर वहां जल संसाधन के क्षेत्र में हुए नवप्रवर्तनों की जानकारी ली। स्कॉटलैंड में जल संचयन और जल संसाधन के बेहतर प्रयोग को उन्होंने देखा।

उन्होंने भारतीय उच्चायुक्त के साथ जल संसाधन के क्षेत्र में हो रहे नवीन प्रयोगों पर चर्चा की। भारतीय उच्चायुक्त ने खगोलीय गणना एवं गणितीय विश्लेषण के क्षेत्र में प्राचीन बिहार की प्रशंसा करते हुए कहा कि बिहार ने पूरी दुनिया को इस क्षेत्र में ज्ञान की रोशनी दिखायी है।

उन्होंने कहा कि विज्ञान के क्षेत्र में बिहार के योगदान को वह अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाएंगे। मुख्यमंत्री की इस मुलाकात के मौके पर जदयू के राज्यसभा सदस्य संजय झा भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: Bihar Cabinet Expansion: नीतीश कुमार जल्द करेंगे बिहार कैबिनेट का विस्तार! बस इस दिन का इंतजार

'कई गठबंधन बने और टूटे, लेकिन...' बिना पत्ता खोले बहुत कुछ बोल गए चिराग पसावान, जाति-धर्म पर दे डाली ऐसी नसीहत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.