Move to Jagran APP

Bihar Politics : भाजपा के दोनों उप मुख्यमंत्री दिल्ली रवाना, लालू के बयान से बढ़ी सियासी गर्मी के बीच अटकलें तेज

Bihar Politics बिहार में लोकसभा चुनाव से पहले सियासी माहौल गर्म है। लालू यादव के राजद की रैली में परिवारवाद का मुद्दा छेड़ने के बाद से बयानबाजी नहीं थम रही है। इस बीच चुनावों को लेकर भी चर्चाओं का दौर जारी है। ऐसे में गुरुवार को उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा दिल्ली रवाना होने से अटकलें और तेज हो गईं।

By Yogesh Sahu Edited By: Yogesh Sahu Published: Thu, 07 Mar 2024 05:41 PM (IST)Updated: Thu, 07 Mar 2024 05:41 PM (IST)
Bihar Politics: भाजपा के दोनों उप मुख्यमंत्री दिल्ली रवाना, लालू के बयान से बढ़ी सियासी गर्मी के बीच अटकलें तेज

डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Politics BJP : बिहार में लोकसभा चुनाव से पहले परिवारवाद का मुद्दा गर्माया हुआ है। राजद सुप्रीमो लालू यादव के बयान के बाद पक्ष-विपक्ष के नेताओं की ओर से बयानबाजी भी तेज है। इस बीच प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्री दिल्ली रवाना हो गए हैं।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा दिल्ली रवाना हो गए हैं। बता दें कि लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार भाजपा कोर कमेटी की बैठक दिल्ली में होनी है।

इसे लेकर बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार भाजपा की कोर कमेटी की बैठक गुरुवार को दिल्ली में होगी। इस बैठक में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी नेता अमित शाह और बीएल संतोष के मौजूद रहने की उम्मीद है।

दिल्ली जाने से पहले क्या बोले दिग्गज नेता

बैठक के लिए रवाना होने से पहले विजय सिन्हा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम लोग बराबर जाते हैं। शिष्टाचार मुलाकात होती रहती है। ये निरंतर चलती रहती हैं। समीक्षा होती रहती है।

लोकसभा चुनाव के सीट बंटवारे, चिराग पासवान और उपेंद्र कुशवाहा के सवाल पर भी सिन्हा ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का सक्षम नेतृत्व और हमारे लीडर पूरी तरह से समाज-राष्ट्र के हित में पूरी परिस्थिति को समझकर निर्णय करते हैं। इसलिए हमें कोई शंका नहीं है। कोई प्रॉब्लम नहीं है।

सिन्हा के बाद उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी दिल्ली रवाना होने से पहले मीडिया के सवालों का जवाब दिया। क्या चीजें तय हो जाएंगी? इस सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी के संगठन की बैठक है। संगठन के लोग बैठेंगे।

यह भी पढ़ें

Bihar Politics: कांग्रेस अब क्या करेगी? इस नेता ने भी ठोक दी अपनी दावेदारी, हाईकमान को दिया सीधा संदेश

Pawan Singh: 'चुनाव तो लड़ना है, मगर...', पवन सिंह ने बता दी 'मन की बात', इस सीट पर सियासी हलचल तेज


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.