Move to Jagran APP

प्रशांत किशोर के रास्ते पर कांग्रेस! पीएम मोदी की जनसभा के बाद बदल डाली रणनीति, अब इन मुद्दों पर मेन फोकस

Bihar Political News लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी तेज है। कांग्रेस भी बिहार में पूरा जोर लगा रही है। पार्टी के नेता राज्य में जगह-जगह का दौरा कर रहे हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने बेतिया में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाषण पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता इतनी नादान नहीं कि मोदी की बदनियति को नहीं समझे।

By Jagran News Edited By: Mukul Kumar Published: Thu, 07 Mar 2024 09:53 AM (IST)Updated: Thu, 07 Mar 2024 09:53 AM (IST)
कांग्रेस ने भी छेड़ दिया पलायन का मुद्दा

राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Political News Today अब कांग्रेस ने भी बिहार के लिए प्रशांत किशोर के मुद्दे पर जोर दिया है।  कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने बेतिया में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) के भाषण पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि बिहार की जनता इतनी नादान नहीं कि मोदी की बदनियति को नहीं समझे। जनता जानती है कि मोदी झूठों के सरदार हैं। मोदी झूठ की गारंटी हैं। हर बार नया झूठ, नया जुमला एवं फरेब मोदी की पहचान बनती जा रही है।

देश बेहाल है, लेकिन भाजपा मालामाल- अखिलेश

उन्होंने कहा कि देश बेहाल है, लेकिन भाजपा (BJP) मालामाल है। बिहार के किसान मजदूर बन गए एवं देश के अन्य राज्यों में दिहाड़ी करके जीवन गुजारने पर विवश हैं। सेना में अग्निपथ स्कीम लाकर यहां के लाखों नौजवान जो सेना में भर्ती होने का सपना देख रहे थे, उनका भविष्य चौपट कर दिया।

उन्होंने कहा कि मोदी कुछ भी कह लें कोई झांसा दें, लेकिन बिहार उस अपमान को कभी नहीं भूलेगा, जब उन्होंने बिहार के डीएनए को गाली दी थी। अब बिहार में मोदी की दाल नहीं गलने वाली, चाहे जितना इंजन लगा लें। बिहार में भाजपा की गाड़ी पटरी पर नहीं आने वाली।

जनता ने मोदी की रैली को नकारा : राजद

प्रधानमंत्री मोदी की बेतिया में रैली को लेकर अरवल में राजद (RJD) युवा राजद जिलाध्यक्ष प्रवीण यादव ने कहा कि बिहार की जनता मोदी को जानकारी दिया। रैली में खाली कुर्सियों यह दर्शा रही थी कि जनता अब जुमलेबाजों को सबक सिखाने की तैयारी में है। भाजपा के किसी भी नेता की गारंटी पर अब बिहार की जनता विश्वास करने वाली नहीं है।

यह भी पढ़ें-

बिहार में दौड़ेंगी अब 5 Vande Bharat Express, तीन नई ट्रेनों को इस दिन पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी; ये होंगे रूट

नीतीश सरकार का बिहार में एक्शन, इन 11 जिलों के अफसरों को दी 'Warning', अगर 1 महीने के अंदर...


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.