Move to Jagran APP

Bihar Weather News: दिन में गर्मी और रात में ठंड... फिर बदलेगा बिहार का मौसम, तीन डिग्री तक लुढ़का पटना का पारा

Bihar Ka Mausam पटना समेत प्रदेश में पछुआ हवा का प्रवाह बना हुआ है। इनके कारण मौसम शुष्क बना रहेगा। अधिकतम तापमान में क्रमिक वृद्धि के कारण दिन में गर्मी का अहसास व रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से हल्की ठंड का असर बना रहेगा। मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक आज पटना में न्यूनतम 14.07 और अधिकतम 30.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना है।

By Niraj Kumar Edited By: Mukul Kumar Published: Wed, 06 Mar 2024 07:21 AM (IST)Updated: Wed, 06 Mar 2024 07:21 AM (IST)
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

जागरण संवाददाता, पटना।  Bihar Weather News Today राजधानी समेत प्रदेश में पछुआ का प्रवाह शुरू हो गया है। इनके कारण प्रदेश का मौसम अगले पांच दिनों तक शुष्क बने रहने की उम्मीद है। दिन में धूप निकलने से अधिकतम तापमान में वृद्धि होने के आसार बन रहे हैं। वहीं, न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से रात में ठंड का प्रभाव बना रहेगा।

loksabha election banner

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानियों का कहना है कि अगले पांच दिनों के दौरान तापमान में विशेष परिवर्तन के आसार नहीं हैं। तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। मंगलवार को राजधानी समेत प्रदेश के 21 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई तो दूसरी ओर अधिकतम तापमान में सामान्य से नीचे रहा।

खगड़िया में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान

राजधानी के अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे गिरकर 26.9 डिग्री सेल्सियस रहा। पटना सहित 26 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पटना का न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

11.0 डिग्री सेल्सियस के साथ मोतिहारी में प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमन दर्ज किया गया। 29.8 डिग्री सेल्सियस के साथ खगड़िया में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम न्यूनतम

पटना 26.9 16.4

गया 27.1 14.8

भागलपुर 28.3 15.0

मुजफ्फरपुर 26.8 16.7

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)

यह भी पढ़ें-

Mahashivratri पर रेलवे ने दी शिव भक्तों को खुशखबरी, 6 से 8 मार्च तक चलेंगी ये 3 'मेला स्पेशल' ट्रेनें; जानिए रूट और समय

Lok Sabha Election: बिहार में सीटों पर मंथन शुरू, BJP ने बनाई 51 नामों की लिस्ट; अब मोदी-शाह को लेना है फैसला!


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.