Move to Jagran APP

भाजपा की तिरंगा यात्रा से जदयू ने किया किनारा, कह दी ये बड़ी बात

भाजपा की तिरंगा यात्रा में जदयू शामिल नहीं होगा। कहा कि इसमें भाग लेने के लिए हमें आमंत्रित भी नहीं किया गया है।15 अगस्त को जदयू का पंचायत स्तर पर अलग कार्यक्रम है।

By Ravi RanjanEdited By: Published: Sat, 12 Aug 2017 05:44 PM (IST)Updated: Sun, 13 Aug 2017 10:48 PM (IST)
भाजपा की तिरंगा यात्रा से जदयू ने किया किनारा, कह दी ये बड़ी बात
भाजपा की तिरंगा यात्रा से जदयू ने किया किनारा, कह दी ये बड़ी बात

पटना [राज्य ब्यूरो]। भाजपा की तिरंगा यात्रा में जदयू शामिल नहीं होगा। पार्टी ने कहा कि यह भाजपा का अपना कार्यक्रम है। इसमें भाग लेने के लिए हमें आमंत्रित भी नहीं किया गया है। जदयू 15 अगस्त को पंचायत स्तर पर अलग कार्यक्रम आयोजित करेगा और पार्टी के कार्यकर्ता अपने घर पर तिरंगा फहराएंगे।

loksabha election banner

जदयू के प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि भाजपा की तिरंगा यात्रा से हमें कोई लेना-देना नहीं है। हमारा मानना है कि देश की सवा सौ करोड़ जनता की दशा में सुधार ही तिरंगा का सबसे बड़ा सम्मान है।

जदयू की पिछली राज्य कार्यकारिणी की बैठक में ही निर्णय लिया गया था कि 15 अगस्त, 26 जनवरी, अंबेडकर जयंती, कर्पूरी जयंती आदि को पार्टी पंचायत स्तर पर मनाएगी। साथ ही 15 अगस्त को जदयू के सभी कार्यकर्ता अपने आवास पर तिरंगा फहराएंगे।

यह भी पढ़ें: भाजपा ने किया तिरंगा यात्रा का शुभारंभ, बताया राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक

हम समाजवादी विचारधारा से जुड़े हैं और हमारी विचारधारा राष्ट्रवादी है। हम तिरंगा को देश की एकजुटता का प्रतीक मानते हैं। अगर तिरंगा को लेकर कोई पार्टी अपना राजनीतिक कार्यक्रम चला रही है तो हमें इसपर कोई एतराज नहीं है। हमारा मानना है कि तिरंगा के छाया तले सभी संप्रदायों की तरक्की हो। 

यह भी पढ़ें: बिहार में 'वंदे मातरम' बोलने को लेकर मचा बवाल, जानिए पूरा मामला


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.