Move to Jagran APP

रणबीर व दीपिका की फैन हैं मिस इंडिया प्रियदर्शिनी, जानिए उनकी खास बातें

एक कार्यक्रम के सिलसिले में पटना आईं मिस इंडिया प्रियदर्शिनी चटर्जी ने बताया कि मौका मिला तो वे फिल्मों में काम करेंगी। वे रणवीर सिंह, रनबीर कपूर व दीपिका पादुकोण की फैन हैं।

By Amit AlokEdited By: Published: Mon, 20 Feb 2017 06:48 PM (IST)Updated: Tue, 21 Feb 2017 10:01 PM (IST)
रणबीर व दीपिका की फैन हैं मिस इंडिया प्रियदर्शिनी, जानिए उनकी खास बातें
रणबीर व दीपिका की फैन हैं मिस इंडिया प्रियदर्शिनी, जानिए उनकी खास बातें

पटना [जेएनएन]। मिस इंडिया प्रियदर्शनी चटर्जी पटना में थीं। उन्होंने बताया कि स्कूल से ही वे मॉडलिंग कर रही हैं। 16 साल की उम्र में उन्हें ब्रेक मिला। उन्होंने कहा कि मौका मिला तो वे रणवीर सिंह और रनबीर कपूर के साथ फिल्मों में काम करना चाहती हैं। अभिनेत्रियों में उन्होंने दीपिका पादुकोण को अपना आदर्श बताया।

loksabha election banner

समाज शास्त्र से ग्रेजुएशन कर रहीं प्रियदर्शिनी ने मॉडलिंग में स्थान बनाया है। मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद नए ऑफर आए। व्यस्तता बढ़ी। पहले की तुलना में लोग संजीदगी से लेने लगे। साथ में आत्मविश्वास भी बढ़ा। लेकिन, इन सबों के बीच पढ़ाई प्रभावित हुई।

यह भी पढ़ें: भोजपुरी फिल्मों की हॉट एक्ट्रेसेज, इनके बारे में जानकर चौंक जाएंगे आप

प्रियदर्शिनी कहती हैं, अब वे कॉलेज तो रोज जा नहीं पातीं, लेकिन किताबें हमेशा साथ रखती हैं। मौका मिलने पर पढ़ाई करती हैं। अभी पूरा फोकस पढ़ाई पूरी करने पर ही है। इसके बाद फिल्मों में काम करने इरादा है।
पूछने पर उन्होंने बेबाकी से बताया, ''मौका मिला तो जरूर अभिनय करूंगी। फिलहाल मॉडलिंग पर ध्यान केंद्रित कर रही हूं।'' प्रियदर्शिनी ने कहा, '' आज के अभिसनेताओं में रणवीर सिंह और रनबीर कपूर के साथ काम करने की इच्छा सबसे ज्यादा है। दीपिका पादुकोण को अपना आदर्श मानती हूं।''

यह भी पढ़ें: सीएम नीतीश ने कहा- फिल्मों के मामले में थोड़ा कमजोर हूं


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.