विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आठ और बच्चों की मौत, आंकड़ा सौ के पार

By Edited By:
Published: Mon, 16 Jun 2014 10:10 PM (IST)

News Article Hero Image

मुजफ्फरपुर : एईएस (एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रॉम) बेकाबू होती जा रही है। प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के तमाम प्रयासों के बावजूद सोमवार को भी इस बीमारी से आठ बच्चों की मौत हो गई। एसकेएमसीएच में आज छह जबकि केजरीवाल मातृ सदन में दो बच्चों ने दम तोड़ दिया। इस तरह एईएस से मरने वाले बच्चों की संख्या 102 हो गई। वहीं आज तीन दर्जन नए मरीज को भर्ती कराया गया। अब भी करीब सौ बच्चों का इलाज चल रहा है। तापमान व आ‌र्द्रता में कमी न होने से बीमारी पर नियंत्रण करना मुश्किल हो रहा है। इस बीच मंगलवार को केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान एसकेएमसीएच में पीड़ित बच्चों का जायजा लेंगे। जबकि स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में एईएस प्रभावित जिलों को मुजफ्फरपुर में चल रहे अभियान व इलाज के तरीके को अपनाने का निर्देश दिया।