विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महादलित टोले में फैले डायरिया से दो बच्चों की मौत

By Edited By:
Published: Wed, 30 Jul 2014 08:05 PM (IST)

News Article Hero Image

संवाद सहयोगी, नवादा : जिले के अकबरपुर प्रखंड के सकरपुरा पंचायत के दीरी गांव में महादलित मुहल्ले में फैले डायरिया की चपेट में आकर दो बच्चों की मौत हो गयी। डायरिया से कई के पीड़ित होने की सूचना पीएचसी को दी गई है। बेहतर चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध नहीं कराये जाने से लोग नीम-हकीमों से इलाज कराने को विवश हैं।

समाज सेवी मुंशी यादव ने इसकी सूचना सिविल सर्जन को देते हुए पीड़ित मुहल्ले में चिकित्सकों की विशेष टीम भेजने का अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि अबतक अर्जुन मांझी व दरोगी मांझी के पुत्रों की मौत डायरिया से हो चुकी है। जबकि उषा देवी, कारी देवी, सितबिया देवी, गोरकी कुमारी, अकलू मांझी,भरत मांझी, करकू मांझी का इलाज निजी चिकित्सालयों में किया जा रहा है। उन्होंने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा.नौशाद आलम पर सूचना के बावजूद रोगियों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए जिला स्तरीय चिकित्सकों की टीम भेजने का आग्रह किया है।