Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब नालंदा की बेटी हुई अमेरिकन : एसपी

    By Edited By:
    Updated: Fri, 24 Jun 2016 01:01 AM (IST)

    नालंदा। अमेरिका की एक दंपती ने दो वर्षीय एक अनाथ बच्ची सरस्वती कुमारी को गोद लिया है। अब यहच् ...और पढ़ें

    Hero Image

    नालंदा। अमेरिका की एक दंपती ने दो वर्षीय एक अनाथ बच्ची सरस्वती कुमारी को गोद लिया है। अब यहच् बच्ची अमेरिका के राज घराने में फले-फुलेगी। यह बच्ची समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित नालंदा मदर टेरेसा अनाथ सेवा आश्रम सह विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान नालंदा से ली गई है। गुरूवार को पुलिस कप्तान कुमार आशीष ने अनाच् बच्ची को अमेरिकी दंपती वेसली मोन मैथ्यू एवं उनकी पत्नी मिन्नी सीली अन्न मैथ्यू को सारी कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सौंप दिया। इस अवसर पर एसपी ने कहा कि सरस्वती आज के बाद भारतीय से अमेरिकन हो गई है। वे उसके सुखमय जीवन की कामना करते हैं। उन्होंने अनाथ आश्रम की प्रशंसा करते हुए कहा की यहां की कर्मियों की जितना भी प्रशंसा की जाए कम होगी। उन्होंने कहा कि अनाथ और लावारिश्च् बच्चों की देख भाल करना सबसे बड़ा पुण्य का काम है। यहच् बच्ची बाल कल्याण समिति गया से आयी थी। इस संस्था से विदेश जाने वाली यह छठच् बच्ची है। इस अमेरिकन दंपती को पहले से एक लड़की है। वह अमेरिका में कम्प्यूटर इंजीनियर है। पत्नी नर्स हैं। आश्रम के अध्यक्ष अमित कुमार पासवान ने कहा कि यह बिहार की नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए सौभाग्य की बात है कि नि:संतान माता-पिता इस संस्थान के माध्यम सच् बच्चों एवंच्बच्चियों को गोद लेकर पुत्र एवं पुत्रियों की कमी को दूर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस संस्थान का और प्रचार-प्रसार की जरूरत है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक की पत्नी देवयानी शेखर, बाल संरक्षण इकाई के निदेशक, संस्था के सचिव बबीता कुमारी, बाल संरक्षण पदाधिकारी सुरेन्द्र कुमार, देवयानी शेखर आदि मौजूद थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें