विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डेंगू से पीड़ित मरीज की मौत

By Edited By:
Published: Tue, 01 Nov 2016 02:51 AM (IST)

थरथरी थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव में 26 वर्षीय युवक जय प्रकाश साव की डेंगू से मौत हो गईू.

News Article Hero Image

नालंदा। थरथरी थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव में 26 वर्षीय युवक जय प्रकाश साव की डेंगू से मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। पंचायत समिति सदस्य कमलेश पासवान ने बताया कि जयप्रकाश साव 15 दिनों से बुखार से पीड़ित था। उसे बिहारशरीफ के निजी अस्पताल में इलाज कराया गया। इलाज के दौरान डेंगू का लक्षण मिलते ही उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया। इसके बाद मरीज को पटना पीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां कुछ दिनों के उपचार के बाद वहां से निकाल दिया। इसके बाद परिजन थकहार कर पटना के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ दिन वहां भी इलाज चला लेकिन सुधार नहीं होने पर उसे अपने गांव ले आया। 30 अक्टूबर को जमालपुर गांव में ही उसकी मौत हो गई। पंचायत समिति सदस्य ने बताया कि थरथरी प्रखण्ड में डेंगू ने अपना पांव पसार दिया है। इस रोग से बचाव के लिए दवा का छिड़काव कराना अतिआवश्यक है जो अभी तक नहीं हो सका है। यही नहीं आए दिन थरथरी अस्पताल में रात्रि में एक भी चिकित्सा पदाधिकारी नहीं रहते हैं जिसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ता है। उन्होंने बताया कि डेंगू के मरीज भतहर, नरारी बलवापर भी मिलने की बात सामने आई है। लेकिन अभी तक उसकी पुष्टि नहीं हुई है।