चचेरे देवर ने भाभी के साथ किया दुष्कर्म
नालंदा। एक सिरफिरे देवर ने अपने ही भाभी से दुष्कर्म कर पवित्र रिश्ते को तार-तार कर दिया।
नालंदा। एक सिरफिरे देवर ने अपने ही भाभी से दुष्कर्म कर पवित्र रिश्ते को तार-तार कर दिया। घटना औंगारी थाना के एक गांव में सोमवार की रात को हुई। मंगलवार को पुलिस पीड़ित महिला को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल ले आई। इधर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सदर अस्पताल में पीड़िता ने बताया कि घटना की रात घर में उसके अलावा सिर्फ सास थी। रात में खाना खाने के बाद सास बगल की एक घर में टीवी देखने चली गई। इसी बीच पड़ोस के ही चचेरे देवर छोटे केवट घर में घुस आया और जबरन मुंह में कपड़ा घुसेड़कर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद जाते-जाते धमकी देते हुए कहा कि शोर-शराबा करने पर जान से हाथ धोना पड़ेगा। इस घटना के बाद महिला ने आसपास के लोगों को आपबीती सुनाई। इसके बाद पीड़िता अपने सास के साथ दुष्कर्मी के घर गई। लेकिन परिवार के ही दो लोगों ने आरोपी को भगाने में उसकी मदद की। इस घटना के बाद पीड़िता अपने परिजनों के साथ औंगारी थाना पहुंच कर पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी छोटे केवट व इसे भगाने में सहयोग करने वाले दो अन्य युवक को भी गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद औंगारी पुलिस ने यह केस महिला थाने को सुपुर्द कर दिया। थानाध्यक्ष मृदुला कुमारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेजी जा रही है। पीड़िता का सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराई गई है।