विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत-पाक तनाव का साइड इफेक्ट ...पिता से नहीं मिल पा रही मासूम आफिया

By Amit AlokEdited By:
Published: Sat, 22 Oct 2016 12:48 PM (IST)Updated: Sun, 23 Oct 2016 05:36 PM (IST)

भारत-पाक तनाव के कारण बिहार के मुजफ्फरपुर के आफताब की पत्नी व बेटी को पाकिस्तान से भारत आने के लिए ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पटना [वेब डेस्क]। भारत-पाकिस्तान तनाव का यह साइड इफेक्ट है। इसने तीन साल की मासूम को उसके पिता से तो पत्नी को पति से अलग कर दिया है। कराची में अपनी मां के साथ रह रही मासूम आफिया बिहार के मुजफ्फरपुर में अपने पिता आफताब के पास आना चाहती है, लेकिन दो देशों के तनाव के बीच रिश्ते तड़प रहे हैं।

इस बीच आफताब को पत्नी व बेटी से मिलाने के लिए विादेश मंत्री सुषमा स्वराज से पहल की उम्मीद करते पोस्ट्स सोशल साइट्स पर डाले जा रहे हैं।

मासूम बेटी का सवाल, कब ले जाओगे पापा

मुजफ्फरपुर के मालीघाट निवासी आफताब की शादी कराची (पाकिस्तान) की निवासी अपनी फूफी की बेटी शाहिना से दिसम्बर 2012 में हुई थी। दोनों को एक प्यारी सी बेटी है। नाम है आफिया। वह रोज मोाबइल पर पिता को परेशान करती है कि वो उसे व अम्मी को लेने कब आ रहे हैं।

पढ़ेंः पाकिस्तान में फंसी भारत की बेटी, मदद को बढ़े अंसार बर्नी व तरार के हाथ

पत्नी व बेटी की बातों से परेशान आफताब

आफताब कहते हैं कि पत्नी व बेटी की बातों से वह परेशान हो जाता है। मोबाइल पर वह बेटी से बात कर सकता है, देख सकता है, लेकिन छू नहीं सकता। आफताब बताते हैं, सरहद पर तनाव ने उन्हें बेटी और पत्नी से अलग कर दिया है।

पढ़ेंः बीवी ने दी सलाह नेक बनो, शौहर ने दो बच्चों संग पत्नी को जिंदा जलाया

पाकिस्तान में नहीं मिल रहा वाजा

शाहिना 2013 में वीजा मिलने पर पहली बार भारत आई थी, फिर हर बार वीजा बढ़ाते रहे। इस बीच 22 फरवरी 2016 को पत्नी व बेटी मायके गई। 10 जुलाई को भारत आने के लिए वीजा का आवेदन पाकिस्तान स्थित भारतीय दूतावास में दिया। लेकिन, वीजा बनने के पहले ही दोनों देशों के रिश्ते खराब हो गए। फिर 5 अक्टूबर को देशों के तनाव को कारण बताते हुए पासपोर्ट वापस कर दिया गया।

भारत को अपना घर मानती शाहिना

इस मामले पर शाहिना कहती है कि दोनों देशों के तनाव ने उनकी तीन साल की बेटी को पिता से दूर कर दिया है। उसे तो यह भी नहीं पता कि वह भारत में है या पाकिस्तान में है। शाहिना कहती है कि उसकी ससुराल और बेटी आफिया का घर तो भारत ही है।

पढ़ें : बिग बॉस 10 में शामिल यह हॉट भोजपुरी सनसनी, अजय देवगन संग कर चुकी काम

सोशल मीडिया पर मिल रहा समर्थन

इस बीच आफताब व आाफिया को मिलाने के लिए सोशल मीडिया पर लोग खड़े हो गए हैं। वे विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से ठीक वैसी ही पहल की उम्मीद जता रहे हैं, जैसा उन्होंने जोधपुर के लड़के से शादी करने आ रही कराची की लड़की को वीजा दिलाने में की थी।