विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसेफेलाइटिस का कहर, सगे भाई बहन की मौत

By Ravi RanjanEdited By:
Published: Wed, 08 Nov 2017 08:04 PM (IST)

बिहार के शिवहर में इंसेफलाइटिस के कारण सगे भाई व बहन की मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इंसेफेलाइटिस का कहर, सगे भाई बहन की मौत
इंसेफेलाइटिस का कहर, सगे भाई बहन की मौत

शिवहर [जेएनएन]। बिहार के शिवहर जिला अंतर्गत पिपराही प्रखंड के रतनपुर गांव में इंसेफेलाइटिस से पीडि़त सगे भाई-बहन की मौत हो गई है। दिनेश तिवारी के पांच वर्षीय पुत्र आयुष को बुखार लगने पर स्थानीय चिकित्सक ने इलाज किया। बुखार ठीक नहीं होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच,मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान मंगलवार को आयुष की मौत हो गई।

आयुष की आठ वर्षीया बहन आरती कुमारी भी बुखार से पीडि़त थी। उसका इलाज भी स्थानीय स्तर पर कराया गया, स्थिति में सुधार नहीं होने के कारण आरती भी इस दुनिया से चली गई। भाई-बहन की मौत से गांव में सन्नाटा पसरा है। इस जानलेवा बीमारी के पांव पसारने से ग्रामीण दहशतजदा हैं। परिजनों ने बताया कि आयुष की मृत्यु इंसेफेलाइटिस से हुई है। जबकि आयुष की बहन आरती में भी इंसेफेलाइटिस का लक्षण दिखने लगा था।

शिवहर के सिविल सर्जन भुनेश्वर ठाकुर ने कहा कि आयुष इंसेफेलाइटिस से पीडि़त था। उसका इलाज एसकेएमसीएच में कराया गया था। वहीं उसकी बहन को भी इसी बीमारी के लक्षण होने की बात कही जा रही है। मेडिकल टीम जांच के लिए भेजी गई है।