यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफेलोपैथी से फिर एक की मौत, 2 इलाजरत
मुजफ्फरपुर : एसकेएमसीएच में भर्ती इंसेफेलोपैथी पीड़ित एक और बच्चे की मौत गुरुवार को हो गई। जबकि दो बच

मुजफ्फरपुर : एसकेएमसीएच में भर्ती इंसेफेलोपैथी पीड़ित एक और बच्चे की मौत गुरुवार को हो गई। जबकि दो बच्चे इलाजरत हैं। मृत बच्चा साहेबगंज थाना के हूसेपुर खेमकरना गांव के कृष्ण राम का पुत्र अमोद कुमार (6) था। उसे बुधवार को गंभीर हालत में भर्ती किया गया था। अब तक इंसेफेलोपैथी से 14 बच्चों की मौत हो चुकी है।
मालूम हो कि मौसम में तब्दीली के साथ दस दिनों के बाद मंगलवार को पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के जितौरा गांव के चैत मांझी का पुत्र पवन कुमार (4) एवं बुधवार को साहेबगंज थाना के नीरपुर सरैया गांव के सुरेश मांझी का पुत्र दीपक कुमार (3) तथा अमोद कुमार को भर्ती किया गया था। शिशु विभागाध्यक्ष डॉ. ब्रजमोहन एवं डॉ. अरविंद कुमार के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने जांच के पश्चात बच्चों को इंसेफेलोपैथी से ग्रसित होना बताया। इसके बाद इन लोगों को पीआइसीयू में भर्ती कर इलाज प्रारंभ किया गया। इलाज के दौरान ही गुरुवार को अमोद की मौत हो गई। डॉ. गोपाल शंकर साहनी व डॉ. जेपी मंडल ने बताया कि अमोद की हालत भर्ती के दौरान ही गंभीर थी।
'अब तक इंसेफेलोपैथी पीड़ित 36मरीज इलाज के लिए यहां आए। इनमें से 20 बच्चे इलाज के पश्चात स्वस्थ्य होकर घर लौट चुके हैं। जबकि 14 बच्चों की मौत हो चुकी है।'
डॉ. अरविंद कुमार, शिशु विशेषज्ञ, एसकेएमसीएच
