यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफेलोपैथी से एक और मासूम की मौत
जासं, मुजफ्फरपुर : तापमान बढ़ने के साथ ही इंसेफेलोपैथी ने जानलेवा रुख अख्तियार कर लिया है। मंगलवार क

जासं, मुजफ्फरपुर : तापमान बढ़ने के साथ ही इंसेफेलोपैथी ने जानलेवा रुख अख्तियार कर लिया है। मंगलवार को मीनापुर के मझौलिया निवासी रवि महतो की पुत्री अनुष्का कुमारी (3) की मौत इलाज के दौरान हो गई। उसे मंगलवार की सुबह परिजनों ने एसकेएमसीएच में भर्ती कराया था। शाम को उसने दम तोड़ दिया। इससे पीड़ितों की संख्या भी तेजी से बढ़ने लगी है। एसकेएमसीएच में मंगलवार को इससे आक्रांत तीन अन्य बच्चे भी भर्ती हुए। मोतिहारी के कल्याणपुर थाना के मनीछपरा निवासी गेनाराम के पुत्र चुलबुल (3), गायघाट थाना के कुम्हरौल के फुदेनी शर्मा की पुत्री पुतली कुमारी (3) एवं मनियारी थाना के महंथ मनियारी गांव के अनिल राम के पुत्र रवि कुमार (6) को भर्ती कराया गया है। वहीं पूर्व से भर्ती कुढ़नी के लदौरा गांव के हरिकिशोर महतो के पुत्र राजा कुमार (3) एवं मोतिहारी के मेहसी निवासी मो. मकबुल की पुत्री फरजाना खातून (2.6) हैं। इन पांचों का इलाज पीआइसीयू कक्ष संख्या-1 में जारी है।
शिशुरोग विभागाध्यक्ष डॉ. ब्रजमोहन की अध्यक्षता में इसको लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें इंसेफेलोपैथी की समुचित जांच व इलाज प्रक्रिया पर चर्चा हुई। वहीं कक्ष में रोस्टर के तहत चौबीसों घंटे चिकित्सकों को तैनात किया गया।
