विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दो एईएस पीड़ित समेत नौ बच्चा भर्ती

By Edited By:
Published: Sun, 20 Jul 2014 01:00 AM (IST)

News Article Hero Image

जासं, मुजफ्फरपुर : एसकेएमसीएच के पीआइसीयू कक्ष में एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रॉम (एईएस) के दो मरीजों के साथ विभिन्न रोगों से ग्रसित नौ बच्चा भर्ती किए गए। इसमें एईएस पीड़ित जीतू कुमार एवं शालू कुमार है। वहीं मेनेंजाइटिस से पीड़ित मुस्कान, सन्नी कुमारी एवं ओम कुमार शामिल है। जबकि चमकी बुखार से रेखा कुमारी, सोनू कुमार, छोटू एवं अमित कुमार पीड़ित है। इससे पीआइसीयू कक्ष हाउस फुल हो गया है। इन गंभीर बच्चों के लिए कक्ष में अब चौबीस घंटे चिकित्सक की उपस्थिति नहीं होने से परेशानी बढ़ गई है। शिशु रोग विभागाध्यक्ष डॉ. ब्रजमोहन ने बताया कि एईएस पीड़ितों की संख्या में कमी होने के बाद प्रतिनियुक्त किए गए चिकित्सक वापस हो गए हैं। वर्तमान में उपलब्ध चिकित्सकों के सहारे बच्चों का समुचित इलाज किया जा रहा है।