यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
एईएस से दो और बच्चों ने दम तोड़ा

मुजफ्फरपुर : मौसम में आई नरमी से एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रॉम (एईएस) पीड़ित बच्चों को थोड़ी राहत मिली है। सोमवार को दो बच्चों की इस बीमारी से मौत हो गई। दोनों बच्चों की मौत एसकेएमसीएच में हुई। वहीं दस बच्चों को भर्ती किया गया। आठ को एसकेएमसीएच व दो को केजरीवाल अस्पताल में भर्ती किया गया। दोनों अस्पतालों में 41 मरीजों का इलाज चल रहा है। इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 169 पहुंच गई है। आज एसकेएमसीएच में पचगछिया अहियापुर के मुस्तफा की बेटी शमा खातून, गोरौल वैशाली के संजीव पासवान के पुत्र अमन कुमार ने दम तोड़ दिया।
