यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
एईएस पीड़ित एक बच्ची भर्ती

मुजफ्फरपुर, हमारे प्रतिनिधि : मौसम में नमी के बावजूद एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) का कहर जारी है। गुरुवार को इससे पीड़ित एक बच्ची एसकेएमसीएच में भर्ती कराई गई। यह मुशहरी थाना के आथर कोठी गांव निवासी दीपलाल सहनी की आठ वर्षीय पुत्री निशा कुमारी है। जबकि एसकेएमसीएच में पूर्व से तीन बच्चे भर्ती हैं। केजरीवाल अस्पताल में एईएस पीड़ित एक बच्ची इलाजरत है। बच्चों की जांच को एम्स पटना एवं यूनिसेफ की टीम गुरुवार को पहुंची।
इनका चल रहा इलाज :
एसकेएमसीएच में नेपाल के जलेश्वर के अफजल, शिवहर के मो.आरीफ, साहेबगंज के सलमान एवं मुशहरी की निशा कुमारी भर्ती है। जबकि केजरीवाल अस्पताल में मोतीपुर के राजेश पासवान की पांच वर्षीय पुत्री प्रियंका भर्ती है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
