यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
एईएस से दो और की मौत

मुजफ्फरपुर, हप्र : एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रॉम (एईएस) का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को दो और बच्चों की मौत हो गई। वहीं दो नए मरीज को भर्ती किया गया है। इसमें एक की हालत गंभीर है।
पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन के हरेंद्र सहनी की पुत्री सुमन कुमारी (4) की केजरीवाल अस्पताल में मौत हो गई। वहीं गायघाट के राघोपुर के फूलो सहनी की पुत्री प्रीति कुमारी (1.5) ने एसकेएमसीएच में दम तोड़ दिया। चिकित्सकों ने सलाह दी है कि अगर बच्चे को तेज बुखार व चमकी हो तो तुरंत अस्पताल ले जाएं। हल्के बुखार में घबराने की जरूरत नहीं।
शोध में जुटी टीम
एम्स पटना व यूनिसेफ की टीम शोध में जुटी है। तैनात चिकित्सकों को तय प्रोटोकाल के तहत इलाज का सुझाव दिया गया है। वहीं सदर अस्पताल में भी अब एईएस वार्ड नियमित रूप से खुलने की बात कही जा रही है।
एसकेएमसीएच में इनका चल रहा इलाज
सकरा विशुनपुर बखरी के जलधर मांझी का पुत्र मुन्ना कुमार (9) को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया। वहीं अहियापुर के गंगटी विशुनपुर गांव का गोलू कुमार (5), मिर्जापुर की सनम कुमारी (2), मुस्तफापुर का मो.नकीम (3), वैशाली की ज्योति (2), शिवहर का मो.आरीफ (3) एवं नेपाल के जलेश्वर का अफजल (2) का यहां इलाज चल रहा है।
केजरीवाल अस्पताल में भर्ती
कांटी थाना के मो.अनवर की पुत्री हसीना (6), सदातपुर के संतोष साह का पुत्र अंकित (3), सरैया के विष्णदेव महतो का पुत्र अजय (3), अहियापुर के कोल्हुआ पैगम्बरपुर के मो. मुनिफ का पुत्र मो.सुल्तान (4) एवं मोतिहारी के विनोद प्रसाद का पुत्र मोहित (आठ माह)।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
