विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एईएस से दो की मौत, आधा दर्जन भर्ती

By Edited By:
Published: Fri, 14 Jun 2013 02:13 AM (IST)Updated: Fri, 14 Jun 2013 02:14 AM (IST)

News Article Hero Image

मुजफ्फरपुर, हप्र : एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंडोम (एईएस) का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरूवार को दो बच्चे की मौत हुई वहीं आधा दर्जन बच्चे भर्ती हुए। मरने वालों बोचहां के मो. इसराइल की पांच वर्षीय पुत्री अफसाना खातून और नरौली के दिनेश राम का पुत्र सुशील शामिल है। अफसाना की मौत एसकेएमसीएच तथा सुशील की मौत केजरीवाल से एसकेएमसीएच ले जाने के क्रम में रास्ते में हो गई। इस बीच एसकेएमसीएच का शिशु आईसीयू मरीजों से पट गया है। यहां दो नए मरीजों को भर्ती किया गया। जिसमें बोचहां के रहसी गांव के राजू पासवान का तीन वर्षीय पुत्र रंजन कुमार व मीनापुर मेथनापुर के धनई सहनी की पांच वर्षीय पुत्री कृष्णा कुमारी शामिल हैं। एसकेएमसीएच में पहले से दस बच्चों का इलाज चल रहा है। इनका जायजा लेने बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष निशा झा गुरुवार को पहुंचीं। मौत पर चिंता जताते हुए तय प्रोटोकाल के तहत इलाज करने की सलाह दी। इधर सदर अस्पताल में भी अब एईएस वार्ड नियमित खुलेगा।

एम्स की टीम कर रहा रिसर्च

एम्स पटना व यूनिसेफ की टीम शोध में जुटी है। इनमें एम्स पटना के डॉ. सीएम सिंह, यूनिसेफ के डॉ. आशुतोष कुमार तथा आरएमआरआइ पटना के डॉ. रविशंकर शामिल हैं। डीएम अनुपम कुमार ने जागरुकता अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया है।

इनका चल रहा इलाज

एसकेएमसीएच में अहियापुर के गंगटी विशुनपुर गांव के विजय मांझी का पांच वर्षीय गोलू कुमार, मिर्जापुर के अमिन्द्र कुमार का दो वर्षीय पुत्र सनम, औराई के जयराम का तीन वर्षीय पुत्र राजू, मो. मोतीन का पांच वर्षीय पुत्र मो. सोयल, मीनापुर के मो. सलाउद्दीन का तीन वर्षीय पुत्र सदाकत, धनई सहनी की पांच वर्षीय पुत्री कृष्णा, बोचहां के राजू पासवान का तीन वर्षीय पुत्र रंजन कुमार, पूर्वी चंपारण के राजेपुर के सूर्यदेव प्रसाद का पांच वर्षीय पुत्र राजमंगल कुमार, शिवहर के पिपराढ़ी के मो. शमशेर का तीन वर्षीय पुत्र मो.आरीफ एवं नेपाल के जलेश्वर के रफीकुल अंसारी का दो वर्षीय पुत्र अफजल शामिल हैं।

केजरीवाल अस्पताल में भर्ती

नरसंडा कांटी की हसीना, परैया कुढ़नी की मुस्कान कुमार, नरौली मुशहरी का शाहिल कुमार तथा मेहुली हथौड़ी का मिठु शामिल है।

इस नम्बर को रखें याद

अगर चमकी व बुखार से बच्चा पीड़ित हो तो उसको अस्पताल पहुंचाने के लिए मुफ्त एम्बुलेंस की व्यवस्था है। इसके लिए डायल करें मोबाइल नम्बर 102 व 108 पर।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर