विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एईएस का रौद्र रूप, 9 और बच्चों की मौत

By Edited By:
Published: Thu, 13 Jun 2013 02:51 AM (IST)Updated: Thu, 13 Jun 2013 05:41 AM (IST)

News Article Hero Image

मुजफ्फपुर, वसं : गर्मी व उमस बढ़ने के साथ ही एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रॉम (एईएस) ने रौद्र रूप ले लिया है। पिछले चौबीस घंटे में इस बीमारी से नौ और बच्चों की मौत हो गई, जबकि छह बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस वर्ष एईएस से एक दिन में मरने वाले बच्चों की यह सर्वाधिक संख्या है। एक दिन में बच्चों की इतनी संख्या में मौत ने स्वास्थ्य महकमे की चिंता बढ़ा दी है।

केजरीवाल अस्पताल में

इन बच्चों की हुई मौत

1. समीना खातून (2.5), पिता-मो. अलाउद्दीन, कपरपुरा, कांटी

2. सुभाष कुमार (8 वर्ष), पिता-रामबालक मांझी, प्रह्लादपुर, मुशहरी

3. सुमन मांझी (3 वर्ष), पिता -जगलाल मांझी, सिलौत, मनियारी

4. मुस्कान (ढाई वर्ष), पिता-मो. इलियास, दामोदरपुर, कांटी

5. अजीत कुमार (ढाई वर्ष), पिता-लखिंद्र साह, चकिया, पूर्वी चंपारण

6. मुमताज (3 वर्ष), पिता-मो. मनुउद्दीन, शंकर टोला, मोतीपुर

7. रीना (6 वर्ष), पिता- रंजीत मांझी, सकरा

8. संजीव कुमार (3 वर्ष), पिता-जय नारायण सहनी, मोतीपुर

9.सोनी कुमारी (7 वर्ष), पिता-विनोद सिंह, खेमाईपट्टी, मीनापुर

इन्हें कराया गया भर्ती : बुधवार को केजरीवाल अस्पताल में पांच और बच्चों को चमकी (कंपन) व तेज बुखार होने पर भर्ती कराया गया।

1. राजमंगल (5 वर्ष), राजपुर, पूर्वी चंपारण (एसकेएमसीएच रेफर)

2. अंजलि (4 वर्ष), सैदपुर, पूसा (परिजन एसकेएमसीएच ले गए)

3. प्रिंस (2.5 वर्ष), अजितपुर, अहियापुर (इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई)

4. कृष्ण कुमार (4 वर्ष), मेहसी, पूर्वी चंपारण।

5. हसीना (5 वर्ष), नरसंडा, कांटी।

एसकेएमसीएच में भर्ती

1. राजू (3 वर्ष), रामपुर, औराई

---------------------

इस बीच केजरीवाल अस्पताल में देर शाम विशेषज्ञों की टीम ने अस्पतालकर्मियों को इलाज और पीड़ित बच्चों की देखभाल का प्रशिक्षण दिया।

------------------

इस साल अब तक जिले के विभिन्न अस्पतालों में अब तक 44 बच्चों की एईएस से मौत हो चुकी है, जबकि कुल 120 मामले सामने आए। हालांकि पिछले सप्ताह मीनापुर में तीन बच्चों की मौत को विभाग एईएस से नहीं मान रहा।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर