विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कहर : एईएस से दो बच्चों की मौत

By Edited By:
Published: Mon, 10 Jun 2013 01:59 AM (IST)Updated: Mon, 10 Jun 2013 02:01 AM (IST)

News Article Hero Image

मुजफ्फरपुर, हमारे प्रतिनिधि : जिले में एईएस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को एसकेएमसीएच में भर्ती एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रॉम (एईएस) से पीड़ित दो बच्चों की मौत हो गई, वहीं दो नए बच्चे भर्ती किए गए। जबकि केजरीवाल अस्पताल में पांच नए मरीज भर्ती हुए। एसकेएमसीएच में मरने वालों में अहियापुर थाना के सिमरहां गांव के प्रकाश मांझी की तीन वर्षीया पुत्री शिखा व सीतामढ़ी जिले के परसंडी के दुखहरण पासवान का ग्यारह वर्षीय पुत्र रवि कुमार है। वहीं मीनापुर के राघोपुर गांव के मो. सलाउद्दीन के तीन वर्षीय पुत्र सदाकत को भर्ती किया गया।

शिशु रोग विभाग के डा.गोपालशंकर साहनी ने कहा कि इस बीमारी का कारण गर्मी और नमी है।

बोले एसकेएमसीएच अधीक्षक

एसकेएमसीएच अधीक्षक डॉ.जीके ठाकुर ने बताया कि सभी भर्ती बच्चों का इलाज प्रोटोकॉल के तहत हो रहा है। इसके साथ ही अटेंडेंट को पथ्य भी उपलब्ध कराया जाता है।

एसकेएमसीएच में भर्ती

नेपाल के जलेश्वर के रफीकूल अंसारी का दो वर्षीय पुत्र अफजल, अहियापुर मिर्जापुर के अमरेन्द्र कुमार की दो वर्षीय पुत्री सनम, कटरा के मिथुन, औराई के गुड्डू कुमार का आठ वर्षीय पुत्र आदित्य, मीनापुर के रोघोपुर के मो.सलाउद्दीन का तीन वर्षीय पुत्र सदाकत, सरैया के लखिन्द्र मांझी की सात वर्षीय पुत्री काजल एवं शिवहर जिले के पीपराढ़ी के मो. शमसेर का चार वर्षीय पुत्र आरीफ।

केजरीवाल अस्पताल में भर्ती

दामोदरपुर कांटी की मुस्कान, मिर्जापुर मेहसी की काजल कुमारी, महंथ मनियारी की वीणा कुमारी, बोचहां का रवीन्द्र कुमार, मोतीपुर का संजू।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर