यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
एईएस ने ली एक और जान

एसकेएमसीएच में भर्ती
43 में 11 की हुई मौत
मुजफ्फरपुर, हप्र : एसकेएमसीएच में गुरुवार को एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रॉम (एईएस) पीड़ित एक और बच्ची की गुरुवार को मौत हो गई। वहीं एक नए पीड़ित बच्चे को भर्ती कराया गया।
अहियापुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव के सुरेश राय की पुत्री काजल कुमारी (5) ने आज दम तोड़ दिया। इससे एसकेएमसीएच में मृतकों की संख्या बढ़ कर अब ग्यारह हो गई है। वहीं नया भर्ती बच्चा सलेमपुर गांव के ही दिनेश राय का पुत्र उमेश कुमार (3) है। शिशु रोग विभागाध्यक्ष डॉ. ब्रजमोहन ने बताया कि उमस के कारण पीड़ित बच्चों की संख्या बढ़ सकती है। शिशु आइसीयू कक्ष में अभी सात बच्चे भर्ती हैं। इसमें तीन की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। इस बीच दिल्ली की एनसीडीसी टीम बच्चों से जांच सैंपल इकट्ठा कर रही है। अस्पताल अधीक्षक डॉ.जीके ठाकुर ने बताया कि सभी दवाएं उपलब्ध हैं।
अब तक इनकी हुई मौत
एसकेएमसीएच : मोतिहारी के कल्याणपुर की सपना कुमारी, मेहसी के अमित कुमार, रमिता कुमारी, पश्चिमी चंपारण जिले के रामनगर के सुमन कुमार, सीतामढ़ी जिले के डुमरा की अंजली कुमारी, सैदपुर के भारती कुमारी, शिवहर के सोनू कुमार, अन्नू कुमारी, मुजफ्फरपुर के अहियापुर के इरशाद एवं काजल कुमारी शामिल हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
