विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विदेश से भी आ रहे एईएस पीड़ित बच्चे

By Edited By:
Published: Thu, 06 Jun 2013 02:15 AM (IST)Updated: Thu, 06 Jun 2013 02:16 AM (IST)

News Article Hero Image

भर्ती कराए गए तीन नए

बच्चों में दो नेपाल के

एसकेएमसीएच में दिल्ली की

टीम ने किया नमूना संग्रह

मुजफ्फरपुर, हप्र : एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रॉम (एईएस) पीड़ित तीन नए मरीज बुधवार को एसकेएमसीएच में भर्ती कराए गए। इसमें नेपाल के जलेश्वर से मो. रफीकुल अंसारी के दो वर्षीय पुत्र अफजल, अहियापुर थाना के सलेमपुर गांव के सुरेश राय की पांच वर्षीय पुत्री काजल एवं सरैया थाना के धनुपरा गांव के लखिन्द्र मांझी की सात वर्षीय पुत्री काजल शामिल हैं। सभी की हालत गंभीर है। इससे पूर्व भी कलैया जलेसर नेपाल के दिलशान भर्ती कराए गए थे। वहीं मंगलवार को शिवहर के सोनू कुमारी की मौत से एसकेएमसीएच में एईएस से मरने वालों की संख्या नौ हो गई।

उधर, बुधवार को दिल्ली की टीम ने एसकेएमसीएच व केजरीवाल अस्पताल जाकर भर्ती बच्चों के खून व रीढ़ के पानी का नूमना संग्रहित किया। इसे दिल्ली जांच के लिए भेजा जाएगा। उधर, शिशु रोग विभागाध्यक्ष डॉ. ब्रजमोहन के साथ टीम ने बच्चों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। इसमें एसकेएमसीएच में अब तक 40 एईएस पीड़ित बच्चे को भर्ती होने एवं नौ की मौत होने की बात बतायी गयी है। वहीं चार बच्चों को परिजन लेकर फरार हो गए। जबकि सात इलाजरत बच्चों की टीम ने जांच की व उनके संबंध में पूछताछ की।

एसकेएमसीएच में इनका चल रहा इलाज

एसकेएमसीएच के शिशु आइसीयू कक्ष में नेपाल के जलेश्वर के अफजल, अहियापुर की काजल कुमारी, सरैया की काजल कुमारी, पूर्वी चंपारण के मेहसी की रमिता कुमारी, सीतामढ़ी के परिहार के रवि कुमार, शिवहर के पीपराढ़ी के मो. आरीफ एवं शिवहर के श्यामपुरभटहां की अन्नू कुमारी शामिल हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर