यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
एईएस के नए तीन मरीज भर्ती

मुजफ्फरपुर, हमारे प्रतिनिधि : एसकेएमसीएच में रविवार को भी तीन नए एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रॉम (एईएस) से पीड़ित बच्चों को भर्ती कराया गया। इसमें एक बच्चा शहर के काजीमहम्मदपुर थाना क्षेत्र के मझौलिया रोड के संजय सिंह का आठ वर्षीय पुत्र मयंक राज है। वहीं पारू के गोठा सिमरा गांव के हरेन्द्र राम की नौ माह की पुत्री रानी कुमारी एवं मीनापुर के हजरतपुर गांव के रामछबिला सहनी की चार वर्षीय पुत्री आरती कुमारी है। जबकि इससे पूर्व पूर्वी चंपारण के मेहसी चकनगरी के अमित कुमार, नगर थाने के दीवान रोड निवासी मो.समीम के पांच वर्षीय पुत्र मो. रेहान एवं पारू थाना के चैनपुर चिउटहा के शत्रुघ्न प्रसाद की नौ वर्षीय पुत्री मधु कुमारी आइसीयू कक्ष में इलाजरत हैं। इनकी संख्या रविवार को बढ़ कर छह हो गई। अस्पताल अधीक्षक डॉ.जीके ठाकुर एवं उपाधीक्षक डॉ.सुनील कुमार शाही ने रविवार को भी एसकेएमसीएच पहुंचकर पीड़ित बच्चों की जानकारी ली। अस्पताल अधीक्षक ने बताया कि इलाज व दवा की मुफ्त व्यवस्था है। एम्बुलेंस की सेवा 24 घंटे उपलब्ध है।
इन बच्चों की हालत गंभीर
मझौलिया रोड के मयंक राज, दीवान रोड का मो.रेहान, पारु की नौ माह की रानी कुमारी, चैनपुर चिउटाहां की नौ वर्षीय मधु कुमारी, मीनापुर की चार वर्षीय आरती कुमारी एवं पूर्वी चंपारण के अमित कुमार गंभीर हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
