यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ठंड से फिर हुई एक की मौत

जमालपुर : नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर 20 के निवासी 68 वर्षीया वृद्धा तारा देवी की मौत अत्यधिक ठंड के कारण हो गई। स्थानीय पार्षद सावित्री देवी ने मृतक के परिजनों को कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत पंद्रह सौ रुपये की सहायता राशि प्रदान की है। वहीं पार्षद ने बताया कि मृतका गरीबी से जूझ रही थी। जिसके पास ठंड से बचने के पर्याप्त साधन नहीं थे। इसी कारण उसे ठंड लग गई। जिससे तत्काल उसकी मौत हो गई।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
