विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ठंड लगने से मछुआरे की मौत

By Edited By:
Published: Sat, 12 Jan 2013 12:08 AM (GMT+05:30)Updated: Sat, 12 Jan 2013 12:09 AM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

हेमजापुर (मुंगेर), संवाद सूत्र : हाड़ कंपकंपा देने वाली यह ठंड अब गरीब लोगों की जान लेने पर आमदा हो गई है। गुरुवार को धरहरा प्रखंड के हेमजापुर गांव में अत्यधिक ठंड की वजह से एक मछुआरे की असामयिक मौत हो गई। मछुआरे का नाम उमेश सहनी (45) बताया जाता है। इधर मृतक के सहोदर भाई महेश सहनी ने बताया कि विगत गुरुवार को वह प्रात: छह बजे गंगा नदी से मछली मार कर घर वापस आया। इसके बाद वह घुमने के लिए सड़क पर निकल पड़ा। थोड़ी देर बाद उन्हें जानकारी मिली कि उसका भाई सड़क किनारे बेसुध पड़ा है। घर लाकर उसके उपचार की व्यवस्था जब तक की जाती, तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। वहीं निर्धन मछुआरे की मौत पर हेमजापुर पंचायत की मुखिया गीता कुमारी ने कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत मृतक के परिजनों को पंद्रह सौ की राशि प्रदान की। पंसस रामोतार महतो तथा जिला पार्षद अरविंद कुमार मुन्ना ने निर्धन मछुआरे की मौत पर शोक जताते हुए सरकारी प्रावधान के मुताबिक अन्य सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर