Move to Jagran APP

समता मूलक समाज के पुरोधा थे डॉ. अंबेडकर

By Edited By: Published: Fri, 06 Dec 2013 10:22 PM (IST)Updated: Fri, 06 Dec 2013 10:23 PM (IST)
समता मूलक समाज के पुरोधा थे डॉ. अंबेडकर

मधुबनी, हप्र : जिलाधिकारी लोकेश कुमार सिंह ने कहा कि डा. भीमराव अंबेडकर समाज के अंतिम वर्ग के लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास करते रहे। उनके बताए मार्ग पर चलने से ही उनके सपनों को पूरा किया जा सकता है। वे शुक्रवार को डीआरडीए के सभागार में भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समाज के हरेक वर्ग के लोगों के लिए न्याय के साथ सरकारी स्तर पर हर संभव मदद का प्रयास जारी है। समारोह को डा. सत्यनारायण पासवान, पूर्व विधायक रामप्रित पासवान, पंचदेव, विनय कुमार विक्रांत, सुरेश चौधरी, जिप उपाध्यक्ष भारत भूषण, रहिका प्रमुख जटाधर पासवान, प्रेम कुमार प्रितम, सप्तमी पासवान, राजेन्द्र पासवान, ललिता देवी, बलराम पासवान, पावस कुमार पासवान, प्रदीप पासवान, प्रेम महरा, लीलाधर पासवान, कपिल पासवान, बौएलाल पासवान, जोपा मुर्म, रूदल यादव सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया। मंच संचालन डा. विनय शंकर पासवान व अध्यक्षता शोभालाल पासवान, प्रेम कुमार प्रितम ने संयुक्त रूप से की। वहीं लोजपा जिला कार्यालय में शशिनाथ चौधरी की अध्यक्षता में अंबेडकर की पुण्यतिथि व दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के निधन पर शोकसभा आयोजित की गई। लोजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. पीके झा ने कहा कि डा. अंबेडकर समता मूलक समाज के पक्षधर थे। उनके सपनों को पूरा करना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। आजादी के इतने वर्षो के बाद भी समता मूलक समाज की स्थापना नहीं हो सकी है। सत्ता परिवर्तन के साथ ही व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में युवाओं को आगे आना होगा। नेल्सन मंडेला के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वे मानवता का पाठ पढ़ाने वाले शोषितों के प्रेरणास्त्रोत थे। कार्यक्रम में सीताराम यादव, विनोद चन्द चौधरी, प्रकाश चन्द्र झा, गुरुदेव पासवान, रामभरोस राय, सुरेन्द्र चौधरी, शीला देवी, प्रभात रंजन सिंह, मनोज कुमार झा, दीपक पासवान, राजकुमार मिश्र, भोगेन्द्र मल्लिक, अरुण कुमार ठाकुर सहित अन्य लोगों ने हिस्सा लिया।

prime article banner

इधर, कांग्रेस कार्यालय ललित भवन के सभागार में डा. भीमराव अंबेडकर की 57वीं पुण्यतिथि शीतलांबर झा की अध्यक्षता में मनाई गई। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री राजकुमार महासेठ, ज्योति रमण झा, प्रो. मुनेश्वर यादव, ऋषिदेव सिंह, तैयब अंसारी, बासुदेव झा, संतोष कुमार झा पप्पू, कृष्णकांत झा, शिवेश झा, अकील अंजूम, समीम आजम, मिथिलेश कुमार झा, शेखर चन्द्र मिश्र, राकेश कुमार सिंह, महेन्द्र नारायण झा, गणेश झा, सुरेश चन्द्र झा, बब्बू पांडे, विनोद यादव, अहमर हसन दुलारे, सत्यनारायण ठाकुर, अनिल कुमार साह सहित अन्य लोगों ने हिस्सा लिया। वहीं दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के निधन पर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. शकील अहमद, पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक सहित अन्य कांग्रेसजनों ने शोक व्यक्त किया। इधर भौआड़ा स्थित बहुजन समाज पार्टी के जिला कार्यालय में मिश्री लाल यादव की अध्यक्षता में वक्ताओं ने अंबेडकर के बताए मार्ग पर लोगों के चलने की अपील की। कार्यक्रम में घूरन राम सुमन, परमेश्वर महतो, देवकुमार राम, निकुंत राम, पलटन राम, राजेन्द्र राम, संजय झा, जंगली झा, साबीर अली, किशन कुमार, नीतेश कुमार, अनिल यादव, तनुक राम, विशेश्वर पासवान, राजेश्वर दास सहित अन्य लोगों ने हिस्सा लिया।

खजौली नि.प्र.के अनुसार खजौली बाजार स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। इसके पश्चात स्थानीय निबंधन कार्यालय परिसर में जिला पार्षद सह राजद नेता वीरेन्द्र प्रसाद यादव की अध्यक्षता में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पूनम भारती, रामाशीष रमण, राजेन्द्र प्रसाद यादव, शिक्षक सज्जन लाल पासवान, देव चन्द्र पासवान, मुन्ना कुमार राम आदि ने अपने विचार व्यक्त किये।

अंधराठाढ़ी निप्र के अनुसार राम गुलाम भंडारी की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने स्व. अम्बेदकर के तैल चित्र पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धाजलि अर्पित की। चंद्र कुमार चौधरी, प्रवीन कुमार कर्ण प्रो. रतीश झा, संजय कुमार, राजा राम कामत, राम चंद्र यादव, डॉ चन्द्रशेखर झा, कृष्णदेव पासवान, श्री नारायण चौधरी, जीवछ भिंडवार, उपेन्द्र राय, मंटू पासवान, महेश कुमार, मंगल साफी व श्रवण चौधरी आदि ने भी श्रद्धाजलि अर्पित की।

झझारपुर निसं के अनुसार,अध्यक्षता अधिवक्ता भोला पासवान ने की। जबकि मुख्यअतिथि के रूप में शामिल पूर्व मंत्री राजकुमार महासेठ ने अम्बेदकर की जीवनी पर प्रकाश डाला। वक्ताओं में सुमन महासेठ, ललन सदाय, रसिक लाल सदाय, जीवछ पासवान, दुखी पासवान, अनुप काश्यम, मनोज चौधरी, बुचरू पासवान, महेश केजरीवाल, नवीन ठाकुर दिलीप भंडरी, राजू महतो आदि थे।

बेनीपंट्टी निप्र के अनुसार अम्बेडकर कर्पूरी सामाजिक संस्थान के द्वारा राम जानकी धर्मशाला में सामाजिक सद्भाव सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें जिलाध्यक्ष रामवरण राम, प्रो. हरी नारायण साह, धनवीर पासवान, जदयू के रणधीर ठाकुर, जहीर परसौनी, महेन्द्र नारायण राम, दानी लाल साह, कामेश्वर पासवान, गांधी मिश्र, जिपा शिवशंकर यादव, रामकृपाल राम, मो. नसीम हादी अंसारी, अनुराग सहनी सहित कई लोगों ने विचार प्रकट किए।

पंडौल में अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ पंडौल के बैनर तले बाबा साहेब की पुण्यतिथि मनाई गई। इसका उद्घाटन बीडीओ अशोक कुमार ने किया। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राजेन्द्र साफी मंच संचालन सचिव संजय कुमार ने किया। मुख्य अतिथि देव नारायण राम थे। विशिष्ट अतिथि बुद्ध प्रकाश ने कलाकार राम कुमार राम को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में शंकर पासवान, लाल बच्चा राम, प्रेम मेहरा, विजय कुमार ठाकुर, जिप सदस्य सोहन राम, मुन्ना सिंह, विपुल तिवारी, हीरा पासवान, राजकुमार पासवान, संजीव राम, अशोक राम, भारती देवी, मुन्नी देवी, रामदेव सदाय, दिनेश मल्लिक मौजूद थे।

बाबूबरही निप्र के अनुसार अम्बेडकर नगर मोहनपुर में लोगों द्वारा डा. भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की। इस अवसर पर प्रमुख शोभाकांत राय, मुख्य गरीब कुमार स्नेही, देव नारायण राम, घनश्याम पासवान, जागेश्वर मोची, कामेश्वर पासवान, रामसेवक पासवान, मुकेश कुार गुड्डू आदि उपस्थित थे।

खुटौना निप्र के अनुसार कांग्रेस के लौकहा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष प्रमोद कुमार मंडल, प्रखंड अध्यक्ष जयप्रकाश पोद्दार, अजहर खुर्शीद उर्फ गुड्डू तथा मो. नसीर ने श्रद्धांजलि अर्पित कर दलितों-महादलितों के उत्थान के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यो की सराहना की है।

लौकही निप्र के अनुसार टीपीसी भवन में संतोष साफी की अध्यक्षता में डा. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि मनाई गई। डा. मुख्तार अहमद, रामलखन यादव, अनिरुद्ध राम, कमलाकांत भारती, मनोज कुमार बिहारी, सूर्य नारायण यादव, बिरजू लाल साह, रेणु देवी, इन्द्रकला देवी, विशेश्वर मंडल आदि थे। संचालन सत्य नारायण साफी ने किया।

राजनगर निप्र के अनुसार भटसिमर चौक स्थित जितेन्द्र झा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें नवीन कुमार सिंह, पूर्व विधायक रामप्रीत पासवान, हीरालाल पासवान, मृत्युंजय कुमार कुंदन, सुमन कुमार झा, महादेव सिंह, फेकू यादव, मनोज सिंह, हरिओम पासवान, रामचन्द्र मंडल, महादेव राउत, विभाषचन्द्र झा, आशुतोष मोहन झा, अनिल दास, बाबूलाल कामत, रामविलास यादव, परमानन्द राय, शंभू प्रसाद, विन्देश्वर महतो, बाबूलाल कामत समेत अन्य लोगों ने हिस्सा लिया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.