यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मतदाता सूची में गड़बड़ी से बढ़ी परेशानी
कटिहार। नगर पंचायत बारसोई के मतदाता सूची का प्रकाशन हो गया है। परंतु इसमें मौजूद गड़बड

कटिहार। नगर पंचायत बारसोई के मतदाता सूची का प्रकाशन हो गया है। परंतु इसमें मौजूद गड़बड़ी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। राहत की बात यह है कि अनुमंडल प्रशासन द्वारा दावा आपत्ति के लिए 15 अप्रैल तक का समय दिया गया है। इसके लिए प्रखंड कार्यालय में काउंटर में खोले गए है। इधर बारसोई बाजार के पूर्व पंचायत समिति सदस्य सह समाजसेवी मुनीम चौधरी का कहना है कि मतदाता सूची बनाने में बीएलओ द्वारा काफी मनमानी की गई है। घर बैठकर मतदाता सूची बनाई गई है। इसके चलते काफी संख्या में मतदाता का नाम दूसरे वार्ड में चला गया है। यह स्थिति कमोवेश सभी वार्ड में है। श्री चौधरी ने कहा कि कई मतदाताओं का नाम सूची में है ही नहीं। वहीं मौलानापुर के मुहम्मद इकबाल ने भी बीएलओ पर मनमानी का आरोप लगाया और इसमें विभागीय स्तर से सुधार करवाने की मांग की है।
