विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बगहा गोलीकांड के विरोध में रालोसपा का धरना

By Edited By:
Published: Wed, 24 Jul 2013 09:02 PM (IST)Updated: Wed, 24 Jul 2013 09:03 PM (IST)

News Article Hero Image

नगर प्रतिनिधि, कटिहार : बगहा गोलीकांड एवं मिड डे मील खाने से 23 बच्चों की मौत के विरोध में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राज्य व्यापी कार्यक्रम के तहत बुधवार को समाहरणालय के समक्ष धरना दिया। कार्यकत्र्ताओं ने राज्य सरकार के विरोध में काला बिल्ला भी लगाया। धरना की अध्यक्षता करते हुए पार्टी के जिला अध्यक्ष उमाकांत आनंद ने कहा कि बिहार संकट और अराजकता की दौर से गुजर रहा है। भ्रष्टाचार एवं अफसरशाही के कारण आम लोग त्राहिमाम हैं। उन्होंने कहा कि गरीबी दूर करने के बजाय मुख्यमंत्री गरीबों को हासिए पर लाने का काम कर रहे है। श्री आनंद ने राज्य सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव अरूण कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार गरीब एवं दलित विरोधी हैं। धरना के बाद पार्टी नेताओं ने जिला पदाधिकारी को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर प्रदेश युवा महासचिव अरविंद कुमार, मनोज दास, संतोष मेहता, शंकर गुप्ता, संतोष पोद्दार, विनोद यादव, कमलदेव महतो, जुबेर आलम, अंजार आलम, अमरनाथ यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर