विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

By Edited By:
Published: Sat, 15 Nov 2014 08:06 PM (IST)

संवाद सूत्र, खैरा(जमुई): खैरा प्रखंड के हारोडीह गांव में पिछले 24 घंटे में एक ही परिवार के तीन लोगों

News Article Hero Image

संवाद सूत्र, खैरा(जमुई): खैरा प्रखंड के हारोडीह गांव में पिछले 24 घंटे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत मलेरिया से हो गई। मृतक कई दिनों से बीमार थे। उन्हें इलाज के लिए जमुई लाया जा रहा था परंतु रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार अरुणमाबांक पंचायत के हारोडीह गांव में मु. नौशाद, मंसूर खां और मोनू खां की मौत हो गई। तीनों दो-तीन दिनों से बुखार से पीड़ित थे। मौत की सूचना पाकर लोजपा नेताओं का दल हारोडीह गांव जाकर मृतकों के परिजनों से मिले। नेताओं ने संवेदना व्यक्त करने के बाद जिलाधिकारी से बात कर उन्हें घटना से अवगत कराया। जिलाधिकारी शशिकांत तिवारी ने तुरंत चिकित्सकों के दल को हारोडीह गांव भेज कर स्थिति का आकलन करने को कहा। लोजपा नेताओं ने मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख मुआवजा देने की मांग की। मौके पर लोजपा नेता रविशंकर पासवान, रु. मोतीउल्लाह, जीवन सिंह, उपेन्द्र आजाद आदि थे।