विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आरसीसी ने कप पर कब्जा जमाया

By Edited By:
Published: Sun, 20 Oct 2013 07:50 PM (IST)Updated: Sun, 20 Oct 2013 07:51 PM (IST)

News Article Hero Image

जागरण प्रतिनिधि, जमुई : स्थानीय उझंडी के मैदान में कानफलू एंट एजुकेशन प्वाइंट द्वारा आयोजित राजहंस सेवन स्टार टूर्नामेंट का फाइनल मैच राजहंस क्रिकेट क्लब उझंडी एवं आरसीसी भजौर के बीच खेला गया। निर्धारित 7-7 ओवरों का मैच छोटे ग्राउंड में खेलते हुए आरसीसी भजौर ने 47 रन बनाए। राजहंस क्रिकेट क्लब के गेंदबाज कुंदन ने घातक गेंदबाजी करते हुए भजौर की टीम को सस्ते में समेट दिया। जवाबी पारी खेलते हुए राजहंस क्रिकेट क्लब ने दो विकेट खोकर 48 रन बनाकर कप पर कब्जा जमा लिया। एजुकेशन प्वाइंट के निदेशक ई. राहुल रंजन ने खिलाड़ियों का हौसला आफजाई करते हुए कहा कि छात्रों एवं युवकों को शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र के देश एवं गांव का नाम गौरवान्वित करना चाहिए। मैन ऑफ द मैच एवं मैन ऑफ द सीरिज का पुरस्कार आरसीसी के कुंदन कुमार को दिया गया। निर्णायक की भूमिका चंदन एवं रंजन, स्कोरर व कमेंटेटर की भूमिका पिंटू कुमार एवं राजीव कुमार ने निभाई।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर