यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बुखार से हुई मौत मामले की जांच को पहुंचे सीएस
गोपालगंज। कटेया थाना क्षेत्र में शामदास बगहीं गांव में महज कुछ घंटों के अंतराल में भाई-बह

गोपालगंज। कटेया थाना क्षेत्र में शामदास बगहीं गांव में महज कुछ घंटों के अंतराल में भाई-बहन की हुई मौत के मामले की जांच करने मंगलवार को सिविल सर्जन डा. मदेश्वर प्रसाद शर्मा शामदास बगहीं गांव पहुंचे। उन्होंने बच्चों के परिजनों से पूछताछ कर बच्चों को क्या परेशानी हुई थी, इसकी जानकारी लिया। इस दौरान उन्होंने इस गांव में दवाओं का छिड़काव करने तथा दस साल तक के बच्चों को जापानिज इंसेफलाइटिस का टीका लगाने का निर्देश चिकित्सकों को दिया।
बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के शामदास बगहीं निवासी सुशील ¨सह के छह वर्षीय पुत्र प्रमोद कुमार व पांच वर्षीय पुत्री सीता कुमारी की मृत्यु रविवार को कुछ घंटों के अंतराल में बुखार के कारण हो गई थी । इसकी सूचना मिलने पर मंगलवार को सिविल सर्जन चिकित्सकों के साथ मृतक के घर पहुंचकर उनके परिजन से मिले। इस संबंध में सीएस ने बताया कि परिजनों द्वारा मस्तिष्क में बुखार होने की बात बताई गई है। जो लक्षण उनके द्वारा बताया जा रहा है वह जापानिज इंसेफलाइटिस का लक्षण है। उन्होंने बताया कि इस गांव में सघन एसपी का छिड़काव कराने, जापानिज इंसेफलाइटिस का टीकाकरण सहित बगहीं स्वास्थ्य उप केंद्र पर दस दिन तक दो चिकित्सक को प्रतिनियोजित करने का निर्देश दिया गया है। इस मौके पर रेफरल अस्पताल में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. भगवान लाल, डा. चंद्रशेखर बरनवाल, डा. राजेश कुमार, प्रबंधक मनोज कुमार भी मौजूद रहे।
