विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तेज बुखार से एक बच्चे की मौत, कई हुए भर्ती

By Edited By:
Published: Wed, 18 Jun 2014 06:29 PM (IST)

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, गोपालगंज

: जिले में तेज बुखार से बच्चों के मरने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को तेज बुखार स ेपीड़ित एक और बच्चे की मौत सदर अस्पताल में हो गई। तेज बुखार से अबतक तीन बच्चों की मौत हो चुका है। स्वास्थ्य विभाग इस बीमार को लेकर गंभीर नहीं है। पिछले एक सप्ताह से जांच के नाम पर बीमार बच्चों का ब्लड लिया जा रहा है। लेकिन अबतक ब्लाड जांच की रिपोर्ट का खुलासा नहीं किया गया है। ऐसे में जापानी इंसेफलाइटिस से बच्चों के मौत की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है।

बुधवार को फुलवरिया के चमारी पट्टी गांव निवासी जितेंद्र दीक्षित के छह माह के पुत्र किटू कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक किटू कुमार को रविवार से तेज बुखार था। निजी क्लीनिक में बच्चे का इलाज चल रहा था। बुधवार को स्थिति बिगड़ने पर सदर अस्पताल रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गयी। जबकि पांच से अधिक नये बच्चों को बुखार से पीड़ित होने पर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिछले दो सप्ताह में तेज बुखार से तीन बच्चों की मौत हो चुकी है। बच्चों की लगातार हो रही मौत को लेकर सिविल सर्जन ने ब्लड का नमूना लेकर जांच के आदेश दिया था। लेकिन अबतक जांच रिपोर्ट का खुलासा नहीं किया गया है।